{"_id":"f1d6fd1a50a56526e9d3cae7e8e0a69d","slug":"jammu-and-kashmir-state-election-2014-hindi-news-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"दूसरे चरण के लिए अब 175 प्रत्याशी मैदान में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दूसरे चरण के लिए अब 175 प्रत्याशी मैदान में
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
Updated Tue, 18 Nov 2014 12:05 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नाम वापसी के बाद दूसरे चरण की 18 सीटों के लिए 175 उम्मीदवार मैदान में हैं। सोमवार को कुपवाड़ा, कुलगाम, रियासी, उधमपुर और पुंछ जिले में होने वाले चुनाव के लिए सोमवार को आठ उम्मीदवारों ने नाम वापस लिया।
विज्ञापन
नामांकन पत्रों की जांच में 26 का पर्चा खारिज कर दिया गया था। कुल 183 प्रत्याशियों के पर्चे वैध पाए गए थे। इस चरण के लिए मतदान दो दिसंबर को होगा। दूसरे चरण के लिए उमर अब्दुल्ला सरकार के मंत्री एजाज खान (कांग्रेस) ने गुल अरनास, मीर सैफुल्लाह (नेकां) ने कुपवाड़ा से, चौधरी मोहम्मद रमजान (नेकां) ने हंदवाड़ा से और सकीना इत्तू (नेकां) ने नूराबाद विधानसभा सीट के लिए नामांकन किया है।
विज्ञापन
नाम वापसी के बाद अब चुनाव के लिए करनाह से सात, कुपवाड़ा से 12, लोलाब से नौ, हंदवाड़ा से 12, लंगेट से 11, नूराबाद से 15, कुलगाम से आठ, हमशालिबग से आठ, देवसर से आठ, गुलाबगढ़ से सात, रियासी से 14, गूल अरनास से 10, उधमपुर से 10, चिनैनी से सात, रामनगर से छह, सुरनकोट से 10, मेंढर से 11, पुंछ हवेली से 10 प्रत्याशी मैदान में रह गए हैं।
विज्ञापन