फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu and kashmir state election 2014

चुनाव से पहले फिर उछला रुबिया सईद अपहरण का मुद्दा

Mon, 17 Nov 2014 08:35 PM IST
Updated Mon, 17 Nov 2014 08:35 PM IST
विज्ञापन
jammu and kashmir state election 2014

पूर्व अलगाववादी नेता और पीपीपी पार्टी के अध्यक्ष रहे हिलाल वार की किताब "The Great Disclosures- Secrets Unmasked" ने चुनावों से पहले पूर्व केन्द्रीय गृह मंत्री मुफ्ती मोहम्मद सईद की बेटी रुबिया सईद के अपहरण कांड के मुद्दे को फिर हवा दे दी है।

विज्ञापन


मीडिया में हिलाल वार के बयानों और उनकी किताबों के कुछ अंशों के छपने के बाद पीडीपी नेता मुफ्ती मोहम्मद सईद पर जानबूझकर अपनी बेटी के अपहरण का षडयंत्र रचने का आरोप लगाया गया है।
विज्ञापन


हालांकि पूर्व में मुफ्ती मोहम्मद सईद और उनकी पार्टी इन आरोपों से पूरी तरह इंकार करते रहे हैं। लेकिन हाल के दिनों में मीडिया के सामने इस किताब के अंशों के आने से प्रदेश की मुख्य विपक्षी पार्टी की मुश्किलें जरूर बढ़ गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

अपहरण कांड के बाद ही घाटी में पनपा आतंकवाद

jammu and kashmir state election 2014

ऐसे में यह सवाल भी प्रमुखता से खड़ा हो गया है कि कहीं रियासत में होने वाले चुनावों से पूर्व जानबूझकर इस मुद्दे को तो हवा नहीं दी गई। जानकारों की मानें तो पूर्व में भी हिलाल वार की किताब ''द ग्रेट डिस्‍क्लोजरः ‌सीक्रेट अनमास्‍क्ड'' काफी हंगामा बरपा चुकी है।

किताब में कश्मीर समस्या और यहां आतकंवाद पनपने के लिए तत्कालीन केन्द्रीय गृहमंत्री और पीडीपी नेता मुफ्ती मोहम्मद सईद को जिम्मेदार ठहराया गया था। हिलाल वार ने बकायदा सिलसिलेवार मुफ्ती सईद की डाक्टर बेटी रुबिया सईद के कथित अपहरण और उससे जुड़े मुद्दों पर प्रकाश डाला है।

किताब में प्रमुख अलगाववादी नेता और भारत विरोधी रुख के लिए प्रसिद्ध जेकेएलएफ नेता यासीन मलिक और तत्कालीन पुलिस प्रमुख पर भी अपहरण का झूठा षडयंत्र रचने का आरोप लगाया गया है।

जानबूझकर तो नहीं उठाया गया विवादित मुद्दा

jammu and kashmir state election 2014

कहा जाता है कि इस अपहरण कांड के बाद पांच आतंकियों को रिहा करने के बाद ही घाटी में आतंकवाद ने अपने पांव पैसारे और यह समस्या नासूर बनकर घाटी के बाशिंदों के जीवन में बैठ गई।

दूसरी ओर चुनावों से ऐन पूर्व किताबों के कुछ अंशों के मीडिया में आने से अपहरण कांड का मामला फिर तूल पकड़ने लगा है। जानकारों के अनुसार इस मुद्दे को चुनाव से पूर्व जानबूझकर हवा दी गई है।

वहीं अगर इस बात को सही मान लिया जाए तो फिर बड़ा सवाल यह है कि इस सारी कवायद से किसे फायदा होने वाला है? कहीं ऐसा तो नहीं घाटी की चुनावी राजनीति फिर पुराने दिनों में लौटने लगी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed