{"_id":"600f23c98ebc3ef91616bdf0","slug":"jammu-and-kashmir-state-award-for-14-on-outstanding-work-in-various-fields-jammu-city-news-jmu22774969","type":"story","status":"publish","title_hn":"विभिन्न क्षेत्रों के उत्कृष्ट कार्य पर 14 को जम्मू-कश्मीर राज्य पुरस्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विभिन्न क्षेत्रों के उत्कृष्ट कार्य पर 14 को जम्मू-कश्मीर राज्य पुरस्कार
विज्ञापन
जम्मू। विभिन्न क्षेत्रों में बेहतरीन कार्य करने वाले 14 लोगों को जम्मू-कश्मीर सरकार पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा।
इनमें लेखक शिव दत्त निर्मोही, कवि रफीक राज, पर्वतारोही संदीप सिंह शामिल हैं। सभी को 51 हजार का नकद पुरस्कार, पदक और प्रशस्ति पत्र प्रदान किया जाएगा।
सामान्य प्रशासनिक विभाग के सचिव मनोज कुमार द्विवेदी ने बताया कि साहित्य के क्षेत्र में कवि रफीक राज को ‘उपलब्धि पुरस्कार’ से सम्मानित किया जाएगा। कला के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए अभिनेता स्वर्गीय शादी लाल कौल (मरणोपरांत) को पुरस्कृत किया जाएगा। आर्ट्स एंड क्राफ्टस के क्षेत्र में पेपर मशी क्राफ्ट के लिए सज्जाद हुसैन डार को सम्मानित किया जाएगा। लाइफ टाइम उपलब्धि पुरस्कार से लेखक प्रोफेसर शिव दत्त निर्मोही को सम्मानित किया जाएगा। उन्हें पुरस्कार स्वरूप एक लाख का नकद पुरस्कार, पदक और प्रशस्ति पत्र प्रदान किया जाएगा। खेलों के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए पर्वतारोही संदीप सिंह, जूडो खिलाड़ी काबरा अल्ताफ को पुरस्कृत किया जाएगा। उत्कृष्ट सार्वजनिक सेवा के क्षेत्र में पुरस्कार श्रीनगर के गर्वनमेंट मेडिकल कालेज के प्रोफेसर डा. नवीद नजीर, नेशनल हेल्थ मिशन के मेडिकल अफसर डा. एडीएस मन्हास, सीडी अस्पताल श्रीनगर की सीनियर ग्रेड नर्स रियाज अहमद मीर, गर्वनमेंट मेडिकल कालेज जम्मू की सीनियर स्टाफ नर्स कांता देवी का नाम शामिल है। इसके अलावा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग को जम्मू-कश्मीर सरकार के पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। उत्कृष्ट मीडिया कर्मियों में फारूक अहमद वानी, बशीर असाद को सम्मानित किया जाएगा। उत्कृष्ट औद्योगिक उद्यमी पुरस्कार से सरस्वती ग्रुप आफ कंपनी के चेयरमैन सूरज कुमार बंसल को सम्मानित किया जाएगा।