{"_id":"60b381b98ebc3e9a22026e92","slug":"jammu-and-kashmir-sports-council-coaches-giving-online-coaching-to-sportspersons","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीर: खिलाड़ियों को ऑनलाइन कोचिंग दे रहे स्पोर्ट्स काउंसिल के कोच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीर: खिलाड़ियों को ऑनलाइन कोचिंग दे रहे स्पोर्ट्स काउंसिल के कोच
Sun, 30 May 2021 05:44 PM IST
करिश्मा चिब
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: करिश्मा चिब
Updated Sun, 30 May 2021 05:44 PM IST
सार
कोरोना काल में मैदान पर नहीं करवाई जा रहीं खेल गतिविधियां।
विज्ञापन
Jammu Kashmir Sports Council
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
कोरोना काल में मैदान पर खेल गतिविधियां ठप पड़ी हैं, इंडोर और आउटडोर खेल बंद हैं। खिलाड़ियों को खेलों से जोड़ने के लिए जम्मू-कश्मीर स्पोर्ट्स काउंसिल ने ई-स्पोर्ट्स एजुकेशन के तहत ऑनलाइन कोचिंग शुरू किया है। इसके तहत स्पोर्ट्स काउंसिल के कोच काउंसिल के विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर खिलाड़ियों को ऑनलाइन कोचिंग दे रहे हैं।
विज्ञापन
ई-स्पोर्ट्स एजुकेशन के तहत काउंसिल के प्रशिक्षित कोच छह सप्ताह तक विभिन्न खेलों की कोचिंग देंगे। ऑनलाइन कोचिंग के तहत प्रतिदिन एक खेल का प्रशिक्षित कोच खिलाड़ियों को ऑनलाइन कोचिंग देता है।
विज्ञापन
27 मई से शुरू इस कोचिंग में थंगथा, हॉकी, क्रिकेट, योग, ताइक्वांडो, जिम्नास्टिक, जूडो जैसे खेलों के कोच ऑनलाइन सत्र का आयोजन कर रहे हैं। काउंसिल की ओर से आयोजित ई-एजुकेशन का मुख्य उद्देश्य खिलाड़ियों को कोरोना महामारी में शारीरिक और मानिक रूप से स्वस्थ रखना है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- हादसे ने छीन ली आंख और हाथ: 70 मजदूरों से भरी बस रामबन में पलटी, यूपी के रहने वाले हैं सभी
स्पोर्ट्स काउंसिल के अध्यक्ष उप-राज्यपाल मनोज सिन्हा ने काउंसिल के इस प्रयास की प्रशंसा की है। उन्होंने कहा कि इस पहल से खिलाड़ियों अपने खेल से नियंत्रण जुड़े रहेंगे और भविष्य जब सामान्य हालात होंगे तो खिलाड़ियों को अधिक परेशानी नहीं उठानी पड़ेगी।