फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Jammu and Kashmir Special vaccination campaign started for teachers 110 infected found

जम्मू-कश्मीर: शिक्षकों के लिए विशेष टीकाकरण अभियान शुरू, प्रदेश में मिले 110 संक्रमित, एक की मौत 

Thu, 02 Sep 2021 12:54 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: प्रशांत कुमार Updated Thu, 02 Sep 2021 12:54 PM IST
सार

सरकार की उच्च शिक्षण संस्थानों को चरणबद्ध तरीके से खोलने की अनुमति के बाद शिक्षकों और विद्यार्थियों के सौ फीसदी टीकाकरण को सुनिश्चित बनाया जा रहा है। 

विज्ञापन
Jammu and Kashmir Special vaccination campaign started for teachers 110 infected found
जम्मू-कश्मीर में कोरोना वायरस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रदेश में कोविड टीकाकरण अभियान के लक्ष्य को हासिल करने के लिए युद्धस्तर पर काम किया जा रहा है। प्रदेश में बुधवार दूसरे दिन लगातार एक लाख से ऊपर लोगों का टीकाकरण किया गया। शिक्षकों और अन्य स्टाफ के लिए पांच दिन का विशेष टीकाकरण अभियान शुरू किया गया है।

विज्ञापन


प्रदेश में बुधवार को 18 से अधिक आयु वर्ग में 102825 लोगों का टीकाकरण किया गया। इस वर्ग में अब तक 7442579 लोगों को टीकाकरण कर लिया गया है। इसमें अनुमानित आबादी पर 67.63 फीसदी लक्ष्य को हासिल कर लिया गया है। अब तक फ्रंट लाइन वर्कर, हेल्थ केयर वर्कर और 18 से अधिक आयु वर्ग में 8159888 लोगों का टीकाकरण किया जा चुका है।
विज्ञापन


जम्मू में बुधवार को दीवान बद्री नाथ स्कूल के अलावा अन्य स्थानों पर विशेष टीकाकरण अभियान चलाया गया। यहां 160 लोगों का टीकाकरण किया गया। वीरवार को रणवीर हायर सेकेंडरी और शास्त्रीनगर हायर सेकेंडरी में विशेष टीकाकरण शिविर आयोजित किया जाएगा। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. जेपी सिंह का कहना है कि लगभग शिक्षकोंको पहले ही टीकाकरण कर लिया गया है। जिसमें बचे हुए शिक्षकों के लिए विशेष शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। शिक्षक दिवस तक सभी शिक्षकों को कवर कर लिया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
प्रदेश में 110 संक्रमित, एक की मौत 
जम्मू कश्मीर में बुधवार को 110 नए कोविड संक्रमित मामले मिले। इनमें 94 मामले कश्मीर संभाग से हैं। पिछले चौबीस घंटे में स्किमस सोरा, श्रीनगर में एक संक्रमित मरीज की मौत हो गई। श्रीनगर में पिछले कई दिन से प्रदेश में सर्वाधिक मामले आने का सिलसिला जारी है। यहां 52 नए संक्रमित मामले मिले। इसके अलावा बड़गाम में 18, जम्मू में 7 संक्रमित मामले मिले। रियासी, सांबा, कठुआ, अनंतनाग में कोई संक्रमित मामला नहीं मिला। जम्मू कश्मीर में वर्तमान में 1319 सक्रिय मामले हैं। अब तक जम्मू कश्मीर में कोविड 4409 लोगों की मौत हो चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed