फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Jammu and Kashmir: Small gardeners will also be able to avail subsidy

जम्मू-कश्मीर : छोटे बागवान भी ले सकेंगे सब्सिडी का लाभ, डेमोस्टेशन स्क्रीम के तहत होंगे कवर

Tue, 16 Feb 2021 12:46 PM IST
करिश्मा चिब न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: करिश्मा चिब Updated Tue, 16 Feb 2021 12:46 PM IST
विज्ञापन
Jammu and Kashmir: Small gardeners will also be able to avail subsidy
बगीचा - फोटो : अमर उजाला
जम्मू-कश्मीर में अब एक या दो कनाल जमीन वाले बागवानों को भी बागवानी करने पर सब्सिडी प्रदान की जाएगी। बागवानी विभाग डेमोस्टेशन स्कीम के तहत ऐसे बागवानों को कवर करेगा। बागवान अपने बगीचे लगाकर 40 फीसदी सब्सिडी हासिल कर सकेंगे। इससे पहले दस कनाल जमीन वाले बागवानों को ही सब्सिडी का लाभ मिल रहा था। अब छोटे बागवान भी योजना के तहत कवर किए जाएंगे।
विज्ञापन


बागवान औषधीय पौधे या फिर अन्य फलदार पौधे लगा सकेंगे। इसके लिए बागवानों को बागवानी विभाग के पास आवेदन करना होगा। इसके बाद विभाग पौधे उपलब्ध करवाएगा। बाद में कुल खर्च पर 40 फीसदी तक सब्सिडी भी देगा। इसके बारे में अब बागवानों को जागरूक करने के लिए काम तेज हो गया है। किसानाें को पंचायत स्तर पर भी जागरूक किया जा रहा है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर में मिले 64 और संक्रमित, कश्मीर संभाग से 53 मामले, कोई मौत नहीं
विज्ञापन
विज्ञापन


बड़े बागवानों के समूह को दस लाख तक लोन
दस कनाल से ऊपर वाले बागवानों को दस लाख रुपये तक लोन सुविधा दी जाएगी। इसके माध्यम से दस किसान अपना समूह तैयार कर सकेंगे और मशीनरी व अन्य बगीचे लगा सकेंगे। मशीनरी को आगे किराये पर भी बागवानों को दे सकेंगे। इसके लिए बागवानी विभाग के नियमों को पूरा करना होगा। इसमें एक किराये के कमरे में मशीनरी रखी जाएगा। कार्रवाई पूरी होने के बाद बागवानों को अस्सी प्रतिशत सब्सिडी दी जाएगी। यानी बागवान एक लाख रुपये तक खर्च करता है तो उसे अस्सी हजार रुपये तक सब्सिडी मिलेगी।  

एक या दो कनाल वाले छोटे बागवानाें को भी पौधे लगाने पर अब सब्सिडी का लाभ मिलेगा। इससे वह बगीचा लगाकर आय अर्जित कर सकेंगे। बड़े स्तर के बागवान भी योजना का लाभ उठा पाएंगे।
-राम सेवक, निदेशक, बागवानी विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed