फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›    Jammu and Kashmir: Six terrorists linked to IS arrested raid at seven places

जम्मू-कश्मीर : आईएस से जुड़े छह आतंकी गिरफ्तार, सात जगह छापे

Mon, 12 Jul 2021 04:31 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर
अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Mon, 12 Jul 2021 04:31 AM IST
सार

इस मामले में एजेंसी ने रविवार को श्रीनगर व अनंतनाग में सात ठिकानों पर छापा मारा। छापे के दौरान काफी मात्रा में आपत्तिजनक सामग्री बरामद की गई है।

विज्ञापन
 Jammu and Kashmir: Six terrorists linked to IS arrested raid at seven places
arrest - फोटो : istock

विस्तार

आईएस से जुड़े छह संदिग्ध आतंकियों को एनआईए ने जम्मू-कश्मीर से गिरफ्तार किया है। इस मामले में एजेंसी ने रविवार को श्रीनगर व अनंतनाग में सात ठिकानों पर छापा मारा। छापे के दौरान काफी मात्रा में आपत्तिजनक सामग्री बरामद की गई है। इनमें मोबाइल फोन, टैबलेट, लैपटॉप, हार्ड डिस्क तथा आईएस के लोगो वाली टी-शर्ट भी मिले।

विज्ञापन


जांच एजेंसी के अनुसार युवाओं को ऑनलाइन मैगजीन वाइस ऑफ हिंद के जरिये कट्टरता का पाठ पढ़ाया जाता है। इसके अलावा उनमें अलगाव व सांप्रदायिक घृणा का बीज भी बोया जाता है। गिरफ्तार आतंकियों के खिलाफ कट्टरता का पाठ पढ़ाने, आतंकी संगठन में भर्ती कराने तथा देश के खिलाफ जंग छेड़ने के मामले में 29 जून को मुकदमा दर्ज किया गया था। 
विज्ञापन


संगठन ने अपनी नापाक साजिश को सफल बनाने के लिए सुनियोजित तरीके से साइबर वर्ल्ड में प्रचार अभियान शुरू किया। इसमें टेरर फंडिंग से जुड़ी गतिविधियां भी शामिल रहीं। आईएसआईएस आतंकियों ने विभिन्न स्थानों से ऑनलाइन पहचान बताते हुए एक नेटवर्क खड़ा किया जहां संगठन से जुड़ी प्रचार सामग्री उपलब्ध कराई जाती है। यह युवाओं को कट्टर बनाने तथा संगठन में भर्ती के उद्देश्य से किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी के तहत भारत में ऑनलाइन मैगजीन वाइस ऑफ हिंद का मासिक प्रकाशन किया जाने लगा। इसके जरिये युवाओं को भड़काया जा रहा है कि भारत में उनके साथ अन्याय किया जा रहा है। साथ ही उनमें अलगाव व सांप्रदायिक घृणा का बीज भी बोया जाता है। इसी के तहत एनआईए की ओर से कार्रवाई की गई। 

सूत्रों का कहना है कि एनआईए की टीम ने सुबह ही स्थानीय पुलिस के साथ कार्रवाई शुरू कर दी। इस दौरान भारी संख्या में सुरक्षा बलों के जवान भी तैनात थे ताकि किसी प्रकार का विरोध प्रदर्शन का सामना न करना पड़े।  


धार्मिक शिक्षण संस्थान का चेयरमैन, एमबीए डिग्री धारक, दुकानदार हिरासत में
सूत्रों के अनुसार एनआईए ने श्रीनगर के डाउनटाउन नवाबाजार, अनंतनाग जिले के पुसरु, सूनसूमा तथा अच्छाबल में कार्रवाई कर पांच लोगों को हिरासत में लिया। इनमें एमबीए डिग्री धारक दुकानदार, रेडीमेड गारमेंट्स दुकानदार, स्नातक लैब टेक्नीशियन, मेडिकल शॉप संचालक शामिल हैं। एनआईए की टीम ने इन्हें हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। श्रीनगर में एक धार्मिक शिक्षण संस्थान के चेयरमैन को भी हिरासत में लिया गया है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed