{"_id":"60fae3ed8ebc3e58300b22ec","slug":"jammu-and-kashmir-signal-old-amarnath-yatra-will-be-held-from-august-18-to-20-will-be-for-three-days-only","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू कश्मीर: 18 से 20 अगस्त तक होगी सांकेतिक बूढ़ा अमरनाथ यात्रा, तीन दिन ही होगी यात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू कश्मीर: 18 से 20 अगस्त तक होगी सांकेतिक बूढ़ा अमरनाथ यात्रा, तीन दिन ही होगी यात्रा
Fri, 23 Jul 2021 09:14 PM IST
करिश्मा चिब
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: करिश्मा चिब
Updated Fri, 23 Jul 2021 09:14 PM IST
सार
जम्मू कश्मीर के अलावा हिमाचल, दिल्ली, पंजाब और हरियाणा से विहिप व बजरंग दल कार्यकर्ता लेंगे हिस्सा।
विज्ञापन
बूढ़ा अमरनाथ जम्मू-कश्मीर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
विश्व हिंदू परिषद की युवा इकाई बजरंग दल के झंडों तले 18 से 20 अगस्त तक जम्मू से पुंछ स्थित मंडी में बूढ़ा अमरनाथ देवस्थान तक सांकेतिक यात्रा होगी। विहिप के प्रांत मंत्री अभिषेक गुप्ता का कहना हैं कि कोरोना काल में श्री बूढ़ा अमरनाथ यात्रा केवल तीन दिन की होगी। 2005 से बजरंग दल की तरफ से श्री बूढ़ा अमरनाथ यात्रा का आयोजन हर साल किया जा रहा हैं।
विज्ञापन
ऐसे में इस बार यात्रा 18 से 20 अगस्त तक होगी और पांच प्रदेशों से विहिप व बजरंग दल के कार्यकर्ता व सीमित संख्या में श्रद्धालु यात्रा में शामिल होंगे। जम्मू-कश्मीर के अलावा हिमाचल प्रदेश, पंजाब, दिल्ली और हरियाणा से भी लोग यात्रा में आएंगे। अभिषेक गुप्ता का कहना हैं कि इस यात्रा की तैयारियों पर आगे की चर्चा 31 जुलाई को विहिप की होने वाली प्रांतीय प्रबंध समिति की बैठक में होगी।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर: आईआईआईटी के निदेशक प्रो. संजीव केंद्रीय विश्वविद्यालय के नए कुलपति
विज्ञापन
बैठक में श्री राम जन्मभूमि निधि समर्पण अभियान के बचे कूपन एवं सभी रसीद कटी अथवा बिना कटी और बैंक में जमा की गई राशि और चैक की रसीदों पर भी चर्चा होगी। 31 जुलाई और 1 अगस्त को होनी वाली बैठक इस बार उधमपुर में होगी।
इसमें जिला अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, अर्चक पुरोहित, मंत्री, सह मंत्री, संयोजक, संयोजिका, सत्संग प्रमुख, सेवा प्रमुख, आदि हिस्सा लेंगे। केंद्रीय महामंत्री मिलिंद परांडे एवं क्षेत्रीय संगठन मंत्री मुकेश खासतौर पर इस बैठक में हिस्सा लेंगे।