फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Jammu and Kashmir: Director of IIIT Prof. New Vice Chancellor of Sanjeev Central University

जम्मू-कश्मीर: आईआईआईटी के निदेशक प्रो. संजीव केंद्रीय विश्वविद्यालय के नए कुलपति

Fri, 23 Jul 2021 08:05 PM IST
करिश्मा चिब न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: करिश्मा चिब Updated Fri, 23 Jul 2021 08:05 PM IST
सार

अगस्त से कार्यभार संभालेंगे नए वीसी, प्रो. अशोक आइमा अस्थायी व्यवस्था में थे वीसी।

विज्ञापन
Jammu and Kashmir: Director of IIIT Prof. New Vice Chancellor of Sanjeev Central University
केंद्रीय विश्वविद्यालय - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी, अभिकल्पन एवं विर्निर्माण संस्थान (आईआईआईटीडीएम) जबलपुर के निदेशक प्रो. संजीव जैन केंद्रीय विवि के नए कुलपति होंगे। नए वीसी अगस्त से अपना कार्यभार संभालेंगे। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद की ओर से इसकी मंजूरी दी गई है। प्रो. जैन 2016-2019 तक श्री माता वैष्णो देवी विश्वविद्यालय कटड़ा में कुलपति रह चुके हैं।

विज्ञापन


अप्रैल 2019 से वह आईआईआईटीडीएम जबलपुर में निदेशक पद पर कार्यरत रहे। केंद्रीय विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. अशोक आइमा का अप्रैल 2020 में कार्यकाल समाप्त हो गया था। कोरोना महामारी के चलते सरकार स्थायी कुलपति को नियुक्त नहीं कर सकी थी।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर: राजोरी में वायरलेस सेट समेत ये वस्तुएं बरामद, संदिग्ध देखे जाने पर बड़े पैमाने तलाशी अभियान जारी   
विज्ञापन
विज्ञापन


इस कारण वे अस्थायी रूप से कुलपति का कार्यभार संभाल रहे थे। केंद्रीय विश्वविद्यालय जम्मू के डीन स्टूडेंट वेलफेयर प्रो. रसाल सिंह ने बताया कि कार्य कुशल और सक्षम प्रशासक की छवि वाले शिक्षाविद प्रो. संजीव जैन की कुलपति के रूप में नियुक्ति स्वागतयोग्य है। आशा है कि उनके नेतृत्व में विश्वविद्यालय नई ऊंचाइयां छुएगा और अंतरराष्ट्रीय पहचान भी प्राप्त करेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed