फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu and kashmir should be reconstituted: bhim singh

जम्मू-कश्मीर का पुनर्गठन होना चाहिए: भीम सिंह

Fri, 11 Mar 2016 05:27 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू Updated Fri, 11 Mar 2016 05:27 PM IST
सार

  • लद्दाख को केंद्र शासित प्रदेश का दर्जा दिया जाए।
  • ज्य के लोगों के मूलअधिकारों का पिछले 69वर्षों से हनन हो रहा है। इसे खतम किया जाना  चाहिए। 

विज्ञापन
jammu and kashmir should be reconstituted: bhim singh
भीम स‌िंह - फोटो : ANI

विस्तार

जम्मू कश्मीर का पुनर्गठन होना चाहिए, ताकि जम्मू को अपना अलग और कश्मीर को अलग मुख्यमंत्री मिले। इससे राज्य के दोनों भागों का समान विकास होगा। लद्दाख को केंद्र शासित प्रदेश का दर्जा दिया जाए। यह कहना है जम्मू-कश्मीर नेशनल पैंथर्स पार्टी सुप्रीमो प्रोफेसर भीम सिंह का। वे वीरवार को पुंछ नगर स्थित बस अड्डे पर पार्टी की एक जनसभा को संबोधित कर रहे थे। 
विज्ञापन


इस अवसर पर भीम सिंह ने धारा 370 का विरोध करते हुए कहा कि हम लोगों पर 370 की तलवार लटकाई गई है जिससे राज्य के लोगों के मूलअधिकारों का पिछले 69वर्षों से हनन हो रहा है। इसे खतम किया जाना  चाहिए। 
विज्ञापन


भीम सिंह ने कहा कि हमने लोगों के हक के लिए 34 वर्ष पूर्व इस पार्टी का गठन किया था तब से हम आप लोगों के लिए संघर्ष करते आ रहे हैं। आपकी परेशानियों का एक ही हल है राज्य का पुनर्गठन किया जाए। पुंछ से आरएस पुरा और बनिहाल से लखनपुर तक जम्मू को अलग राज्य बनाया जाए और कश्मीर घाटी को अलग राज्य बनाया जाए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि अगर गुजरात के तीन राज्य बन सकते हैं, असम के सात राज्य बन सकते हैं, तो जम्मू कश्मीर के क्यों नहीं बन सकते हैं। भीम सिंह ने कहा कि 23 मार्च को हम जम्मू परेड में पैंथर्स पार्टी की 34वीं वर्षगांठ मनाने जा रहे हैं जिससे हम राज्य के पुनर्गइगठन के अभियान को तेज करेंगे। इस मौके पर अशफाक राणा, जोरावर सिंह शाहबाज, कुलदीप राज सूदन, सलीम शेख, अनीता ठाकुर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed