{"_id":"56e2b29e4f1c1b6c018b456c","slug":"jammu-and-kashmir-should-be-reconstituted-bhim-singh","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीर का पुनर्गठन होना चाहिए: भीम सिंह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीर का पुनर्गठन होना चाहिए: भीम सिंह
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
Updated Fri, 11 Mar 2016 05:27 PM IST
सार
- लद्दाख को केंद्र शासित प्रदेश का दर्जा दिया जाए।
- ज्य के लोगों के मूलअधिकारों का पिछले 69वर्षों से हनन हो रहा है। इसे खतम किया जाना चाहिए।
विज्ञापन
भीम सिंह
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जम्मू कश्मीर का पुनर्गठन होना चाहिए, ताकि जम्मू को अपना अलग और कश्मीर को अलग मुख्यमंत्री मिले। इससे राज्य के दोनों भागों का समान विकास होगा। लद्दाख को केंद्र शासित प्रदेश का दर्जा दिया जाए। यह कहना है जम्मू-कश्मीर नेशनल पैंथर्स पार्टी सुप्रीमो प्रोफेसर भीम सिंह का। वे वीरवार को पुंछ नगर स्थित बस अड्डे पर पार्टी की एक जनसभा को संबोधित कर रहे थे।
इस अवसर पर भीम सिंह ने धारा 370 का विरोध करते हुए कहा कि हम लोगों पर 370 की तलवार लटकाई गई है जिससे राज्य के लोगों के मूलअधिकारों का पिछले 69वर्षों से हनन हो रहा है। इसे खतम किया जाना चाहिए।
भीम सिंह ने कहा कि हमने लोगों के हक के लिए 34 वर्ष पूर्व इस पार्टी का गठन किया था तब से हम आप लोगों के लिए संघर्ष करते आ रहे हैं। आपकी परेशानियों का एक ही हल है राज्य का पुनर्गठन किया जाए। पुंछ से आरएस पुरा और बनिहाल से लखनपुर तक जम्मू को अलग राज्य बनाया जाए और कश्मीर घाटी को अलग राज्य बनाया जाए।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि अगर गुजरात के तीन राज्य बन सकते हैं, असम के सात राज्य बन सकते हैं, तो जम्मू कश्मीर के क्यों नहीं बन सकते हैं। भीम सिंह ने कहा कि 23 मार्च को हम जम्मू परेड में पैंथर्स पार्टी की 34वीं वर्षगांठ मनाने जा रहे हैं जिससे हम राज्य के पुनर्गइगठन के अभियान को तेज करेंगे। इस मौके पर अशफाक राणा, जोरावर सिंह शाहबाज, कुलदीप राज सूदन, सलीम शेख, अनीता ठाकुर आदि मौजूद रहे।