फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu and kashmir security Forces launched CASO in Kunzer Village

बारामुला में सुरक्षा बलों ने आतंकियों को घेरा, कल सेना ने ढेर किए थे 6 आतंकी, 2 जवान हुए थे शहीद

Fri, 17 May 2019 10:39 AM IST
शाहरुख खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: शाहरुख खान Updated Fri, 17 May 2019 10:39 AM IST
विज्ञापन
jammu and kashmir security Forces launched CASO in Kunzer Village
फाइल फोटो
बारामुला में एक बार फिर से सुरक्षा बलों ने सर्च ऑपरेशन चलाया है। सुरक्षा बलों को इलाके में आतंकी छिपे होने की सूचना मिलने पर सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया है। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, 2 आरआर और जम्मू-कश्मीर पुलिस की एसओजी की एक संयुक्त टीम ने कुंजर के रामबल गांव में घेराबंदी की है। यहां आतंकवादियों की मौजूदगी के इनपुट मिले हैं। 
विज्ञापन


इससे पहले कश्मीर घाटी में गुरुवार को हुई तीन अलग-अलग मुठभेड़ों में दक्षिणी कश्मीर में छह आतंकियों को मार गिराने में सुरक्षा बलों को भारी कामयाबी हाथ लगी। इनमें एक आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद का टॉप कमांडर खालिद भाई था जो पुलवामा जिले के लेथपोरा में सीआरपीएफ कैंप पर हुए फिदायीन हमले का मास्टर माइंड था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मुठभेड़ में एक नागरिक की भी मौत हो गई। इसके साथ ही दो जवान शहीद हुए हैं। इनमें एक हरियाणा के रोहतक के बेहलबा गांव के संदीप तथा दूसरे उत्तर प्रदेश के कानपुर देहात के डेरापुर गांव के रोहित कुमार यादव हैं। 

पहली मुठभेड़ दक्षिणी कश्मीर के पुलवामा जिले के डालीपोरा गांव में हुई। वीरवार को तड़के करीब तीन बजे सेना की 55 राष्ट्रीय राइफ ल्स (आरआर), सीआरपीएफ और एसओजी ने आतंकियों की मौजूदगी की सूचना पर तलाशी अभियान चलाया।

ऑपरेशन की शुरुआत में जब जवान इलाके से स्थानीय लोगों को सुरक्षित स्थानों तक पहुंचा रहे थे तो एक मकान में छिपे आतंकियों ने घेरा सख्त होता देख जवानों पर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। 

इसमें सेना का जवान संदीप (बेहलबा, रोहतक-हरियाणा) शहीद हो गया। क्रास फायरिंग में एक स्थानीय रईस डार की भी गोली लगने से मौत हो गई। मुठभेड़ में घायल एक स्थानीय व्यक्ति को इलाज के लिए श्रीनगर रेफर किया गया है। दो अन्य घायल सेना के जवानों को श्रीनगर के 92 बेस अस्पताल ले जाया गया।

जवाबी कार्रवाई से मुठभेड़ शुरू हो गई जिसमें तीन आतंकियों को मार गिराया गया। इनकी शिनाख्त करीमाबाद पुलवामा के नसीर पंडित, शोपियां के उमर मीर और पाकिस्तान के खालिद भाई के तौर पर हुई है। पुलिस के अनुसार, मारे गए तीनों आतंकी जैश-ए-मोहम्मद से संबंधित थे और उनका लंबा क्राइम रिकॉर्ड था। 

शोपियां में शाम को मुठभेड़, तीन आतंकी ढेर

गुरुवार शाम करीब 4 बजे दक्षिणी कश्मीर के शोपियां जिले के हंडेव गांव में मुठभेड़ उस समय शुरू हुई जब इलाके में सेना की 44आरआर, सीआरपीएफ और एसओजी के जवानों द्वारा आतंकियों की मौजूदगी की सूचना पर तलाशी अभियान चलाया जा रहा था।

घेरा सख्त होता देख आतंकियों ने जवानों पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में हिजबुल मुजाहिदीन के तीन आतंकियों को मार गिराया गया। इनकी शिनाख्त यावर अहमद डार (बंदपाहो-शोपियां), शकील अहमद डार (टूर्कू-शोपियां) व आतंकियों के सक्रिय सहयोगी (ओजीडब्ल्यू) इश्तियाक भट (हंडेव-शोपियां) के रूप में हुई है।

पुलिस के अनुसार यावर डार कई घटनाओं में शामिल रहा है। जैनपोरा पुलिस गार्ड पर पिछले साल हमले में भी शामिल था जिसमें चार पुलिसकर्मी शहीद हुए थे। शकील भी कई हमलों में शामिल रहा है।

इश्तियाक भट के खिलाफ 2018 में आतंकी गतिविधियों से संबंधित मुकदमा दर्ज हुआ था। मुठभेड़ में घायल जवान रोहत कुमार यादव को एयरलिफ्ट कर श्रीनगर के 92 बेस अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्होंने दम तोड़ दिया।

कुपवाड़ा में भाग निकले आतंकी

उत्तरी कश्मीर के सीमांत जिले कुपवाड़ा के कंडी इलाके में सुबह 11 बजे के करीब मुठभेड़ शुरू हुई जब सेना की 47 आरआर, 28आरआर और एसओजी द्वारा कंडी जंगल क्षेत्र के पोर्टल नाड़ और राजधान नाड़ के बीच तलाशी अभियान चलाया गया।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार इस दौरान आतंकियों के साथ कांटेक्ट हुआ और दोनों ओर से भारी फयरिंग शुरू हुई। कुछ देर तक चली फयरिंग के बाद इलाके में सन्नाटा पसर गया। सूत्रों की मानें तो आतंकी चकमा देकर फ रार होने में कामयाब रहे। देर शाम तक तलाशी अभियान चलता रहा, लेकिन खराब मौसम सर्च ऑपरेशन में बाधा डाल रहा है।

मुठभेड़ के दौरान भड़की हिंसा
पुलवामा मुठभेड़ के दौरान पुलवामा और शोपियां के कई इलाकों में हिंसक प्रदर्शन भी देखने को मिले। प्रदर्शनकारियों को तितर-बितर करने के लिए सुरक्षाबलों को आंसू गैस के गोले भी दागने पड़े। इलाके में तनाव बढ़ता देख प्रशासन द्वारा पुलवामा में कर्फ्यू जैसी पाबंदियां लागू कर दी गई

इस बीच शोपियां और पुलवामा में बंद देखने को मिला। इलाके में मुठभेड़ शुरू होने की खबर फैलने के साथ ही स्थानीय युवा सड़कों पर उतर आए और मुठभेड़ स्थल की ओर जाने की कोशिश करने लगे। सुरक्षाबलों ने उन्हें आगे बढ़ने नहीं दिया
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed