{"_id":"a6a17acaabd6a1d2372d3177d4abead2","slug":"jammu-and-kashmir-s-tableau-artist-meet-pm-modi-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोदी से मिले जम्मू-कश्मीर झांकी के कलाकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोदी से मिले जम्मू-कश्मीर झांकी के कलाकार
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
Updated Tue, 27 Jan 2015 11:51 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से गणतंत्र दिवस परेड में शामिल जम्मू-कश्मीर रियासत की झांकी के कलाकार मिले और उन्होंने झांकी में प्रस्तुत विविधता में एकता के प्रस्तुतीकरण को लेकर सराहना हासिल की। दिल्ली के राजपथ पर जम्मू-कश्मीर राज्य की झांकी के प्रस्तुतिक रण में शामिल 34 कलाकारों के दल की प्रधानमंत्री ने प्रशंसा की है।
विज्ञापन
प्रधानमंत्री ने जवाहर लाल नेहरू नक्षत्रालय नई दिल्ली में जम्मू-कश्मीर की झांकी के कलाकारों के साथ कुछ पल बिताए, जिससे राज्य के 34 सदस्यों का उत्साह बढ़ा। इस दल में लद्दाख, कश्मीर और जम्मू के कलाकार शामिल रहे। मोदी से मिलने के बाद अन्य कई अधिकारियों से भी कलाकारों ने मुलाकात की।
विज्ञापन
जम्मू कश्मीर कला, संस्कृति एवं भाषा अकादमी जम्मू के अतिरिक्त सचिव डा. अरविंदर सिंह अमन, डिप्टी सेक्रेटरी नाजिर हुसैन व ट्रुप लीडर आफताब अहमद तथा झांकी के डिजाइनर आदि कलाकार इस मौके पर मौजूद रहे।
विज्ञापन
उल्लेखनीय है कि गणतंत्र दिवस के परेड में जम्मू कश्मीर की झांकी के दौरान कलाकारों द्वारा लोक नृत्य प्रस्तुत कर जम्मू-कश्मीर की विविध संस्कृतियों को प्रस्तुत किया।