फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Jammu and Kashmir: record 4650 new infected in 24 hours, 37 deaths including former MLC

जम्मू-कश्मीर: 24 घंटे में रिकॉर्ड 4650 नए संक्रमित, पूर्व एमएलसी समेत 37 की मौत

Wed, 05 May 2021 01:56 PM IST
करिश्मा चिब न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: करिश्मा चिब Updated Wed, 05 May 2021 01:56 PM IST
सार

अब तक सबसे ज्यादा संक्रमण के मामले, 1878 मरीज स्वस्थ भी हुए।
 

विज्ञापन
Jammu and Kashmir: record 4650 new infected in 24 hours, 37 deaths including former MLC
जम्मू कश्मीर में कोरोना वायरस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जम्मू-कश्मीर में मंगलवार को कोरोना संक्रमण के अब तक सबसे ज्यादा रिकॉर्ड 4650 नए मामले सामने आए, जबकि पूर्व एमएलसी एवं नेशनल कांफ्रेंस के नेता कश्मीरा सिंह समेत 37 मरीजों की मौत हो गई। इनमें जम्मू संभाग में 25 व कश्मीर में 12 मरीजों ने दम तोड़ा। अभी तक प्रदेश में 2458 मरीजों की जान जा चुकी है। संक्रमितों में कश्मीर संभाग में 3187 और जम्मू संभाग में 1463 मरीज शामिल हैं।

विज्ञापन


प्रदेश में सक्रिय मामलों की संख्या बढ़कर 37302 हो गई है। हालांकि, 1878 मरीज स्वस्थ भी हुए हैं। जीएमसी जम्मू में 10, जीएमसी राजोरी में तीन, जीएमसी डोडा में एक, सीडी अस्पताल जम्मू में दो, सीआईएमएस जालंधर में एक, केसी जीएमसी करनाल में एक, एसडीएस मेंढर में एक, श्री माता वैष्णो देवी नारायणा अस्पताल कटड़ा में एक मरीज की मौत हुई है। पांच मरीजों की घर पर ही जान चली गई।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर शिक्षा बोर्ड: 11वीं के 54 हजार परीक्षार्थियों को बोर्ड के आदेश का इंतजार
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं कश्मीर में सीडी अस्पताल श्रीनगर में दो, स्किम्स सौरा में एक, एसएमएचएस अस्पताल श्रीनगर में चार, सीएचसी सोपोर में एक, पुलवामा जिला अस्पताल में दो व जेएलएनएम श्रीनगर और बेमीना अस्पताल में एक-एक मरीज की मौत हुई है। नए संक्रमितों की बात करें तो जम्मू संभाग के जम्मू जिले में 598, उधमपुर में 220, राजोरी में 205, डोडा में 81, कठुआ में 134, सांबा में 50, किश्तवाड़ में 15, पुंछ में 72, रामबन में 49, रियासी में 39 नए मामले आए हैं।

कश्मीर संभाग के श्रीनगर जिले में 1311, बारामुला में 352, बडगाम में 386, पुलवामा में 240, कुपवाड़ा में 96, अनंतनाग में 417, बांदीपोरा में 107, गांदरबल में 31, कुलगाम में 162 और शोपिया में 85 नए मामले आए हैं। ऐसे में प्रदेश में कोविड संक्रमित मामलों का आंकड़ा बढ़कर 191896 पहुंच गया है। वहीं एक्टिव मामले बढ़कर 37302 हो गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed