फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Jammu and Kashmir: Reconstruction exercise of Bikram Chowk railway station intensified, renovation needs will be assessed at the station

जम्मू-कश्मीर: बिक्रम चौक रेलवे स्टेशन के पुनर्निर्माण की कवायद तेज, स्टेशन पर नवीनीकरण जरूरतों का होगा आकलन

Thu, 05 Aug 2021 08:46 PM IST
करिश्मा चिब न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: करिश्मा चिब Updated Thu, 05 Aug 2021 08:46 PM IST
सार

दिल्ली की कंपनी के सलाहकार परियोजना पर देंगे रिपोर्ट।

विज्ञापन
Jammu and Kashmir: Reconstruction exercise of Bikram Chowk railway station intensified, renovation needs will be assessed at the station
बिक्रम चौक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मंदिरों के शहर में पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए ऐतिहासिक बिक्रम चौक रेलवे स्टेशन को विरासत स्थल (धरोहर) के रूप में विकसित करने की कवायद तेज की गई है। पर्यटन विभाग परियोजना की डीपीआर के लिए जल्द दिल्ली की एक सलाहकार कंपनी से अनुबंध करेगा, जिसके लिए औपचारिकताओं को अंतिम रूप दिया जा रहा है। सलाहकार रेलवे स्टेशन पर विरासत पर्यटन के लिहाज से परियोजना रिपोर्ट देंगे। इसके बाद रेलवे स्टेशन के पुनर्निर्माण पर काम किया जाएगा।

विज्ञापन


इस ऐतिहासिक रेलवे स्टेशन को पुरानी शक्ल देने के साथ वहां लोगों के मनोरंजन के साधन उपलब्ध करवाना प्रस्तावित है। इस स्टेशन में प्राचीन गौरव को बहाल करने पर काम किया जाएगा। पर्यटन निदेशक जम्मू विवेकानंद राय के अनुसार रेलवे स्टेशन को विरासती स्थल के रूप में विकसित करने के लिए जल्द डीपीआर तैयार की जाएगी। इससे पहले सलाहकार से परियोजना रिपोर्ट ली जाएगी, जिसके आधार पर डीपीआर बनाई जाएगी।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर में कोरोना: 1.4 आरनाट ने बढ़ाई चिंता, नए वेरियंट मचा सकते हैं तबाही
विज्ञापन
विज्ञापन


ट्रैक पर बसी आबादी को नहीं छेड़ा जाएगा
परियोजना में पुराने ट्रैक को बहाल करने का प्रावधान नहीं है, क्योंकि लंबे समय से ट्रैक के आसपास बड़ी आबादी बस गई है। जिससे स्टेशन के आसपास के स्थल को ही विरासत स्थल के रूप में विकसित करने पर काम किया जाएगा। रेलवे विभाग की भूमि को 1954 में परिवहन विभाग को हस्तांतरित किया गया था और वर्तमान में यहां जेकेआरटीसी यार्ड और कार्यशाला स्थित है।

यहां से जम्मू-सियालकोट के लिए चलती थी रेलगाड़ी
प्रासंगिक रूप से पुराना रेलवे स्टेशन (बिक्रम चौक में) जम्मू-सियालकोट लाइन पर था, यह रेलमार्ग 43 किलोमीटर का था और व्यापार के लिए अधिक प्रयोग में लाया जाता था। इसमें मीरां साहिब, रणवीर सिंह पोरा और सुचेतगढ़ कसबे आते हैं। 1897 में बने इस रेलवे स्टेशन का भारत-पाकिस्तान विभाजन के बाद सियालकोट से रेल लिंक टूट गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed