{"_id":"6378c879899d96574f44b976","slug":"jammu-and-kashmir-ready-to-welcome-g20-delegates","type":"story","status":"publish","title_hn":"G-20 Summit: जी20 प्रतिनिधियों का स्वागत करने के लिए तैयार जम्मू-कश्मीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
G-20 Summit: जी20 प्रतिनिधियों का स्वागत करने के लिए तैयार जम्मू-कश्मीर
Sat, 19 Nov 2022 05:43 PM IST
kumar गुलशन कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
Published by: kumar गुलशन कुमार
Updated Sat, 19 Nov 2022 05:43 PM IST
सार
अरुण मेहता ने कहा, जी-20 सम्मेलन की मेजबानी करने के लिए जम्मू कश्मीर सबसे बढ़िया स्थान है। यहां का अनुभव लंबे समय तक प्रतिनिधियों को मंत्रमुग्ध करेगा।
विज्ञापन
जी-22 शिखर सम्मेलन
- फोटो : Agency (File Photo)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जम्मू कश्मीर के मुख्य सचिव डॉ. अरुण कुमार मेहता ने कहा कि जी-20 सम्मेलन में हिस्सा लेने वाले प्रतिनिधियों का स्वागत करने के लिए जम्मू कश्मीर तैयार है। प्रतिनिधियों के लिए जम्मू कश्मीर का अनुभव मंत्रमुग्ध करने वाला होगा। जम्मू नागरिक सचिवालय में उच्च स्तरीय बैठक में जी 20 सम्मेलन की प्रदेश में तैयारियों पर चर्चा करते हुए मुख्य सचिव ने यह बात कही।
विज्ञापन
अरुण मेहता ने कहा, जी-20 सम्मेलन की मेजबानी करने के लिए जम्मू कश्मीर सबसे बढ़िया स्थान है। यहां का अनुभव लंबे समय तक प्रतिनिधियों को मंत्रमुग्ध करेगा। उन्होंने कहा, जम्मू-कश्मीर का वातावरण और सौंदर्य जी 20 सम्मेलन की मेजबानी के लिए उपयुक्त है। पिछले कुछ सालों से जम्मू-कश्मीर में ढांचागत सुविधाएं बेहतर हुई हैं। जम्मू कश्मीर के हालात में काफी सुधार आया है। यहां अपराध की दर भी काफी कम है।
विज्ञापन
जनवरी 2022 से जम्मू-कश्मीर में 1.62 करोड़ पर्यटक आए हैं जोकि नया रिकॉर्ड हैं। उन्होंने कहा, जी 20 में हिस्सा लेने वाले प्रतिनिधियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाएंगी ताकि उन्हें जम्मू कश्मीर की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को करीब से देखने का अवसर मिले।
विज्ञापन
अरुण मेहता ने संबंधित अधिकारियों के साथ जी 20 सम्मेलन की मेजबानी के लिए होटलों के प्रबंध, प्रोटोकॉल, सांस्कृतिक कार्यक्रमों, परिवहन, इंटरनेट कनेक्टिविटी, स्वास्थ्य सुविधाएं, एयरपोर्ट पर प्रबंध, स्टाफ को प्रशिक्षण समेत अन्य व्यवस्थाओं पर चर्चा की। उल्लेखनीय है कि एक दिसंबर 2022 से भारत को जी 20 की अध्यक्षता एक साल के लिए हासिल हुई है। बैठक में अतिरिक्त मुख्य सचिव अटल डुल्लू, गृह विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव आर के गोयल, लोक निर्माण विभाग के प्रधान सचिव, आवास एवं शहरी विकास विभाग के प्रधान सचिव, मंडलायुक्त कश्मीर, ग्रामीण विकास विभाग की आयुक्त सचिव, योजना विभाग के प्रशासनिक सचिव, स्वास्थ्य, सामान्य प्रशासनिक विभाग के प्रशासनिक सचिव, आतिथ्य विभाग के प्रशासनिक सचिव समेत अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी भी मौजूद रहे।