फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Jammu and Kashmir: read five big news of the state including Mehrajuddin the top commander of Hizbul killed in encounter, drone came to attack from Tawi river

जम्मू-कश्मीर: हिजबुल का टॉप कमांडर मेहराजुद्दीन उर्फ उबैद ढेर, तवी नदी रूट से हमला करने आए थे ड्रोन समेत पढ़े प्रदेश की पांच बड़ी खबरें

Wed, 07 Jul 2021 04:27 PM IST
करिश्मा चिब न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: करिश्मा चिब Updated Wed, 07 Jul 2021 04:27 PM IST
सार

उत्तर कश्मीर के हंदवाड़ा में सुरक्षाबलों की बड़ी सफलता मिली है। आतंकवादियों के साथ हुई मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने हिज्बुल के टॉप कमांडर मेहराजुद्दीन उर्फ उबैद को मार गिराया है। वहीं जम्मू में वायुसेना स्टेशन पर आरडीएक्स गिराकर हमला करने वाले ड्रोन पाकिस्तान से तवी नदी के रूट पर उड़कर यहां पहुंचे थे। साथ ही दुर्गम चोटियों पर दुश्मन से लोहा लेते हुए जो चुनौतियां सामने आईं, उसकी कल्पना किसी ने नहीं की थी। एक तरफ तीनों चोटियों पर बैठी पाकिस्तानी सेना, दूसरी तरफ नीचे बुलंद हौसला लिए भारत माता के जांबाज सपूत।

विज्ञापन
Jammu and Kashmir: read five big news of the state including  Mehrajuddin the top commander of Hizbul killed in encounter, drone came to attack from Tawi river
jammu kashmir top news - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर कश्मीर के हंदवाड़ा में सुरक्षाबलों की बड़ी सफलता मिली है। आतंकवादियों के साथ हुई मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने हिज्बुल के टॉप कमांडर मेहराजुद्दीन उर्फ उबैद को मार गिराया है। उबैद कई आतंकी गतिविधियों में शामिल था। वहीं इस मुठभेड़ से सुरक्षाबल ने एक एके, चार मैगजीन बरामद की हैं। आईजीपी कश्मीर का कहना है कि आतंकी संगठन हिज्बुल के मेहराजुद्दीन को मुठभेड़ में मार गिराया गया है जो कि बेहद पुराना आतंकी था। वह आतंकवाद से जुड़े अनेक अपराधों में शामिल था। यह एक बड़ी सफलता है। इस ऑपरेशन को हंदवाड़ा पुलिस, 32 आरआर और 92 बीएन सीआरपीएफ ने मिलकर अंजाम दिया है। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें......
विज्ञापन


जम्मू में वायुसेना स्टेशन पर आरडीएक्स गिराकर हमला करने वाले ड्रोन पाकिस्तान से तवी नदी के रूट पर उड़कर यहां पहुंचे थे। जम्मू में वायुसेना स्टेशन पर आरडीएक्स गिराकर हमला करने वाले ड्रोन पाकिस्तान से तवी नदी के रूट पर उड़कर यहां पहुंचे थे। अंतरराष्ट्रीय सीमा पर मकवाल बॉर्डर से यह ड्रोन इस तरफ तवी नदी मार्ग के ऊपर से उड़कर जम्मू पहुंचे और फिर सतवारी के बाबा पीर की बाईं ओर से एयरफोर्स स्टेशन में घुसे। आरडीएक्स गिराकर धमाके करने के बाद यह ड्रोन इसी रूट से वापस पाकिस्तान चले गए। यह खुलासा हमले की जांच में हुआ है। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें......
विज्ञापन


दुर्गम चोटियों पर दुश्मन से लोहा लेते हुए जो चुनौतियां सामने आईं, उसकी कल्पना किसी ने नहीं की थी। एक तरफ तीनों चोटियों पर बैठी पाकिस्तानी सेना, दूसरी तरफ नीचे बुलंद हौसला लिए भारत माता के जांबाज सपूत। करीब तीन महीने के इस युद्ध मेें दुश्मन ऊपर से एक-एक हरकत देख वार कर रहा था, तो भारतीय सेना हर हाल में उन्हें धूल चटा उन्हें उनकी औकात पर आमादा थी। सबसे ज्यादा बहादुरी के अवार्ड भी फौजियों को इसी लड़ाई में मिले। पूर्व सैनिक सेवा परिषद के उधमपुर जिला के अध्यक्ष मेजर उमा कांत शर्मा ने कारगिल युद्ध से जुड़ी याद ताजा करते हुए बताया कि यह उन दिनों की बात है, जब मैं अखनूर में आर्मी के हेडक्वार्टर मेें तैनात था। आर्मी की ट्रांसपोर्ट बटालियनें डिस्बैंड की जा रही थीं। हेडक्वार्टर मेें हमने अपने मुख्य अधिकारियों के सहयोग से राजोरी, नौशेरा से इस एक माउंटेन आर्टिलरी बटालियन को डिस्बैंड होने से रुकवाया था, जो कारगिल के युद्ध में काकसर और अन्य दुर्गम पहाड़ियों में सेना के तोपखाने को ले जाने में बहुत ही मददगार साबित हुए। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें......
विज्ञापन
विज्ञापन


परिसीमन आयोग के सदस्य प्रदेश के चार दिवसीय दौरे पर श्रीनगर पहुंच चुके हैं। आयोग जम्मू और कश्मीर दोनों संभाग में 200 से ज्यादा प्रतिनिधिमंडलों से मिलेगा। वहीं बुधवार को पहलगाम स्थित क्लब में नेशनल कॉन्फ्रेंस (एनसी) के नेताओं ने बैठक में हिस्सा लेने से मना कर दिया है। जानकारी के अनुसार एनसी को कहा गया था कि बैठक में सिर्फ पार्टी के जिला अध्य्क्ष ही हिस्सा लेंगे उस पर अपना विरोध जताते हुए पार्टी के सभी सदस्य क्लब के अंदर नहीं गई और बैठक में हिस्सा लेने से इंकार कर दिया। एनसी के नेताओं का कहना है कि अगर उनकी पार्टी के सभी सदस्यों को परिसीमन आयोग की टीम से नहीं मिलने दिया तो उनमें से कोई भी बैठक में हिस्सा नहीं लेगा। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें......


कोरोना महामारी की दूसरी लहर में मामले कम होने के बाद मां वैष्णो देवी के भक्तों की संख्या में इजाफा होने लगा है। हालांकि बीते माह बेहद कम ही संख्या में श्रद्धालु मां वैष्णो देवी के भवन पहुंचे थे, परंतु जैसे-जैसे कोरोना महामारी के मामलों में कमी आने लगी वैसे-वैसे भक्तों की संख्या बढ़ने लगी। एक बार फिर करीब तीन माह के बाद मां वैष्णो देवी का भवन यहां तक की आधार शिविर कटड़ा श्रद्धालुओं से गुलजार होने लगा है। वैष्णो देवी के दर्शनों के लिए आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या में धीरे-धीरे वृद्धि देखने को मिल रही है। इन दिनों रोजाना दस से बारह हजार के करीब श्रद्धालु भवन में माथा टेक रहे हैं। शनिवार व रविवार को यह आंकड़ा पंद्रह हजार के पार भी होने लगा है। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें......
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed