फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Security forces killed top Hizbul commander Mehrajuddin alias Ubaid in an encounter with terrorists in Handwara

जम्मू-कश्मीर: हिजबुल का टॉप कमांडर मेहराजुद्दीन उर्फ उबैद ढेर, हंदवाड़ा में सुरक्षाबलों को मिली सफलता

Wed, 07 Jul 2021 08:15 AM IST
सुशील कुमार कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: सुशील कुमार कुमार Updated Wed, 07 Jul 2021 08:15 AM IST
सार

आईजीपी कश्मीर का कहना है कि आतंकी संगठन हिज्बुल के मेहराजुद्दीन को मुठभेड़ में मार गिराया गया है जो कि बेहद पुराना आतंकी था। वह आतंकवाद से जुड़े अनेक अपराधों में शामिल था।

विज्ञापन
Security forces killed top Hizbul commander Mehrajuddin alias Ubaid in an encounter with terrorists in Handwara
सुरक्षाबल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर कश्मीर के हंदवाड़ा में सुरक्षाबलों की बड़ी सफलता मिली है। आतंकवादियों के साथ हुई मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने हिजबुल के टॉप कमांडर मेहराजुद्दीन उर्फ उबैद को मार गिराया है। उबैद कई आतंकी गतिविधियों में शामिल था। वहीं इस मुठभेड़ से सुरक्षाबल ने एक एके, चार मैगजीन बरामद की हैं।

विज्ञापन


आईजीपी कश्मीर का कहना है कि आतंकी संगठन हिजबुल के मेहराजुद्दीन को मुठभेड़ में मार गिराया गया है जो कि बेहद पुराना आतंकी था। वह आतंकवाद से जुड़े अनेक अपराधों में शामिल था। यह एक बड़ी सफलता है। इस ऑपरेशन को हंदवाड़ा पुलिस, 32 आरआर और 92 बीएन सीआरपीएफ ने मिलकर अंजाम दिया है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार हंदवाड़ा में पाजीपोरा-रेनान इलाके में आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना मिलने के बाद सुरक्षाबलों ने बुधवार सुबह वहां घेराबंदी कर तलाशी अभियान चलाया था। इस दौरान आतंकवादियों ने सुरक्षाबलों पर गोलीबारी कर दी जिसके बाद मुठभेड़ शुरू हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि इस वर्ष की शुरुआत से अभी तक कश्मीर घाटी में सुरक्षाबलों को 66 आतंकियों को मार गिराने में सफलता मिली है। पिछले महीने जून में 11 दहशतगर्द ढेर किए गए थे। सबसे ज्यादा 17 आतंकी अप्रैल के महीने में मारे गए थे।

यह भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर: शिवभक्तों के पास 48 घंटे में पहुंचेगा बाबा बर्फानी का प्रसाद, वर्चुअल पूजा और हवन की भी मिलेगी सुविधा

पुलवामा जिले के राजपोरा इलाके में 15 घंटे से अधिक चली मुठभेड़ में आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा के पांच दहशतगर्दों को सुरक्षाबलों ने मार गिराया गया। इनमें जिला कमांडर व एक पाकिस्तानी आतंकी शामिल थे। ऑपरेशन में सेना के एक जवान शहीद जबकि दो अन्य घायल हुए हैं। मुठभेड़ स्थल से हथियार भी बरामद किए गए हैं। मुठभेड़ शुरू होते ही जिले में मोबाइल इंटरनेट सेवाएं स्थगित कर दी गई थीं।


सुरक्षाबलों को एक जुलाई को देर रात राजपोरा के हान्जिन गांव में आतंकियों के एक बड़े दल के छुपे होने की सूचना मिली थी। इस इनपुट के आधार पर एसओजी ने सेना की 44 राष्ट्रीय राइफल्स और सीआरपीएफ  की 182 और 183 बटालियन के जवानों के साथ मिलकर इलाके की घेराबंदी की। घर-घर तलाशी अभियान चलाया गया।

इस दौरान एक मकान में छुपे आतंकियों ने जवानों पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाईं। जवानों ने मोर्चा संभाला और कई बार आतंकियों को आत्मसमर्पण करने का मौका दिया। उन्होंने हर बार उसे ठुकराया और जवानों पर फायरिंग जारी रखी। इस पर जवानों की जवाबी कार्रवाई से मुठभेड़ शुरू हो गई। गुरुवार रात के वक्त तो कोई आतंकी नहीं मारा गया, लेकिन दो जुलाई को पांच आतंकियों को मार गिराने में सफलता मिली। मुठभेड़ में सेना की 44 राष्ट्रीय राइफल्स के हवलदार काशी राव शहीद हुए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed