{"_id":"60e556cb8ebc3e719c743c49","slug":"jammu-and-kashmir-after-pdp-now-nc-refuses-to-meet-with-delimitation-commission-know-the-reason","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीर: पीडीपी के बाद एनसी ने कर दिया था परिसीमन आयोग के साथ मिलने से इनकार, जानिए वजह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीर: पीडीपी के बाद एनसी ने कर दिया था परिसीमन आयोग के साथ मिलने से इनकार, जानिए वजह
Wed, 07 Jul 2021 12:54 PM IST
करिश्मा चिब
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: करिश्मा चिब
Updated Wed, 07 Jul 2021 12:54 PM IST
सार
एनसी के नेताओं का कहना है कि या तो पार्टी के सभी सदस्य बैठक में हिस्सा लेंगे या फिर कोई भी नहीं जाएगा।
विज्ञापन
फारूक अब्दुल्ला (फाइल फोटो)
- फोटो : Instagram/dr.farooqabdullah
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
परिसीमन आयोग के सदस्य प्रदेश के चार दिवसीय दौरे पर श्रीनगर पहुंच चुके हैं। आयोग जम्मू और कश्मीर दोनों संभाग में 200 से ज्यादा प्रतिनिधिमंडलों से मिलेगा। वहीं बुधवार को पहलगाम स्थित क्लब में नेशनल कॉन्फ्रेंस (एनसी) के नेताओं ने बैठक में हिस्सा लेने से मना कर दिया था।
जानकारी के अनुसार एनसी को कहा गया था कि बैठक में सिर्फ पार्टी के जिला अध्य्क्ष ही हिस्सा लेंगे उस पर अपना विरोध जताते हुए पार्टी के सभी सदस्य क्लब के अंदर नहीं गई और बैठक में हिस्सा लेने से इंकार कर दिया । एनसी के नेताओं का कहना है कि अगर उनकी पार्टी के सभी सदस्यों को परिसीमन आयोग की टीम से नहीं मिलने दिया तो उनमें से कोई भी बैठक में हिस्सा नहीं लेगा।
यह भी पढ़ें- श्री वैष्णो देवी: कोरोना पाबंदियों में छूट के साथ वैष्णो की यात्रा में बढ़ोतरी, वीकेंड पर लग रही लंबी कतारें
विज्ञापन
आयोग के जम्मू-कश्मीर दौरे से ठीक पहले पीएजीडी(पीपुल्स अलायन्स फॉर गुपकार डिक्लेरेशन) के दो क्षेत्रीय राजनीतिक दलों ने अलग-अलग रास्ते चुने हैं। एक तरफ नेकां ने घोषणा की है कि पांच सदस्यीय टीम आयोग से मिलेगी, जबकि पीडीपी आयोग से नहीं मिलेगी।
बता दें कि महबूबा मुफ्ती की पीडीपी को छोड़कर प्रदेश में पंजीकृत शेष 11 दलों ने परिसीमन प्रक्रिया में शामिल होने पर सहमति जता दी है। इनमें नेकां के अलावा भाजपा, कांग्रेस, पैंथर्स पार्टी, अपनी पार्टी, पीपुल्स कांफ्रेंस, बहुजन समाज पार्टी प्रमुख हैं। कई संगठनों ने भी आयोग से मिलने का समय लिया है। आयोग के दौरे को देखते हुए सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए हैं।