फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Jammu and Kashmir, Ravindra Raina talks to top leadership of party on advisory council issue

जम्मू-कश्मीरः सलाहकार परिषद के मुद्दे पर रवींद्र रैना की पार्टी के शीर्ष नेतृत्व से हुई बातचीत

Tue, 11 Aug 2020 02:50 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: प्रशांत कुमार Updated Tue, 11 Aug 2020 02:50 PM IST
विज्ञापन
Jammu and Kashmir, Ravindra Raina talks to top leadership of party on advisory council issue
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष रवींद्र रैना - फोटो : अमर उजाला

जम्मू-कश्मीर में राजनीतिक सलाहकारों की नियुक्ति या फिर सलाहकार परिषद (एडवाइजरी काउंसिल) के गठन के मुद्दे पर दिल्ली में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष रवींद्र रैना की पार्टी के शीर्ष नेतृत्व से बातचीत हुई। प्रारंभिक चरण की बातचीत के बाद अगले तीन-चार दिनों में दोबारा से भाजपा के कुछ नेताओं को दिल्ली बुलाया जा सकता है। ज्ञात हो कि इस मुद्दे पर चर्चा के लिए रैना तथा अपनी पार्टी के अल्ताफ बुखारी को दिल्ली बुलाया गया था। अल्ताफ पहले से ही दिल्ली में मौजूद हैं।

विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः जम्मू-कश्मीर की वो जगह जहां दफन हैं जहांगीर की आंतें, जबकि बाकी शरीर लाहौर में दफनाया गया
विज्ञापन

 
भाजपा से जुड़े सूत्रों ने बताया परिषद के मुद्दे पर प्रदेश नेतृत्व की राय ली गई है। इसमें यह बात सामने आई है कि यदि इसका गठन जरूरी हो तो मुख्य सलाहकार भाजपा का होना चाहिए। इसमें जम्मू और कश्मीर दोनों का ही समान प्रतिनिधित्व होना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि, उपराज्यपाल के नेतृत्व में राजनीतिक सलाहकारों की नियुक्ति को राज्य में राजनीतिक प्रक्रिया की शुरुआत के लिए ज्यादा मुफीद बताया गया है। प्रारंभिक बातचीत में सहमति न बनने पर जन्माष्टमी के बाद प्रदेश भाजपा के कुछ शीर्ष नेताओं को दिल्ली बुलाया जाएगा, जिसमें इस पर अंतिम मुहर लग सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed