फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Jammu and Kashmir Rajni Patil and ghulam ahmed Mir reached Bindru Supinder Kaur house said there should be a judicial inquiry into murders

जम्मू-कश्मीर: कांग्रेस नेता पहुंचे बिंदरू और सुपिंदर कौर के घर, कहा- हत्याओं की न्यायिक जांच हो

Sat, 09 Oct 2021 01:58 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: प्रशांत कुमार Updated Sat, 09 Oct 2021 01:58 PM IST
सार

पाटिल ने कहा कि भाजपा सात साल से शासन कर रही है। इस वजह से क्षेत्र में सुरक्षा स्थिति की जिम्मेदारी उसकी है। उन्होंने उच्च न्यायालय या उच्चतम न्यायालय के मौजूदा न्यायाधीश से हत्याओं की न्यायिक जांच कराने की मांग की।

विज्ञापन
Jammu and Kashmir Rajni Patil and ghulam ahmed Mir reached Bindru Supinder Kaur house said there should be a judicial inquiry into murders
गुलाम अहमद मीर जम्मू कश्मीर कांग्रेस के अध्यक्ष - फोटो : PTI

विस्तार

कांग्रेस ने नागरिकों की हत्याओं की न्यायिक जांच की मांग की है। साथ ही केंद्र सरकार से जम्मू-कश्मीर की बिगड़ती स्थिति की जिम्मेदारी लेने को कहा। जम्मू-कश्मीर कांग्रेस प्रभारी रजनी पाटिल और पार्टी अध्यक्ष जीए मीर शुक्रवार को श्रीनगर के इंदिरा नगर स्थित कश्मीरी पंडित दवा कारोबारी एमएल बिंदरू के आवास पर पहुंचे।

विज्ञापन


मीडिया से बात करते हुए पाटिल ने कहा, घाटी में अब तक 28 नागरिक मारे गए हैं, उनमें से 21 मुस्लिम हैं और 7 अल्पसंख्यक समुदायों से हैं, जिनमें 2 गैर स्थानीय लोग भी शामिल हैं। इन हत्याओं के लिए कौन जिम्मेदार है।
विज्ञापन


पाटिल ने कहा कि भाजपा सात साल से शासन कर रही है। इस वजह से क्षेत्र में सुरक्षा स्थिति की जिम्मेदारी उसकी है। उन्होंने उच्च न्यायालय या उच्चतम न्यायालय के मौजूदा न्यायाधीश से हत्याओं की न्यायिक जांच कराने की मांग की। पाटिल ने कहा कि भाजपा के खोखले दावे आज बेनकाब हो गए हैं। इसके बाद रजनी पाटिल और जीए मीर सरकारी स्कू ल की प्रधानाचार्य सुपिंदर कौर के घर पहुंचे और परिवार के साथ संवेदना व्यक्त की।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed