फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Jammu and Kashmir Preparations to call students in educational institutions offline classes will start from November 1

जम्मू-कश्मीर: शिक्षण संस्थानों में छात्रों को बुलाने की तैयारी, एक नवंबर से शूरू होंगी ऑफलाइन कक्षाएं

Thu, 21 Oct 2021 07:19 PM IST
प्रशांत कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू Published by: प्रशांत कुमार Updated Thu, 21 Oct 2021 07:19 PM IST
सार

क्लस्टर विश्वविद्यालय में यूजी पहले सेमेस्टर के दाखिले जारी हैं। विश्वविद्यालय के नोडल अधिकारी रविंद्र टिक्कू ने बताया कि वैक्सीनेटेड छात्रों का आंकड़ा जुटाया जा रहा है। एक नवंबर से ऑफलाइन कक्षाएं शुरू करने की तैयारी है। 

विज्ञापन
Jammu and Kashmir Preparations to call students in educational institutions offline classes will start from November 1
जम्मू विश्वविद्यालय - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जम्मू के शिक्षण संस्थानों में छात्रों को बुलाने की तैयारियां जारी हैं। स्कॉस्ट जम्मू में विद्यार्थियों कोे ऑफलाइन कक्षाओं के लिए बुलाया जा रहा है। शोध प्रक्रिया और बाकी गतिविधियां भी कोविड नियमों का पालन करते हुए ऑफलाइन जारी हैं। विश्वविद्यालय के सूत्रों के मुताबिक बीते एक माह से कक्षाएं ऑफलाइन जारी हैं।

विज्ञापन


जम्मू विश्वविद्यालय के डीन स्टूडेंट वेलफेयर प्रो. प्रकाश अंताल ने बताया कि शोधार्थी लगातार आ रहे हैं। छात्रों ने भी संबंधित विभागों में आना शुरू किया है। लेकिन विश्वविद्यालय ने फिलहाल छात्रों को ऑफलाइन कक्षाओं के लिए आदेश जारी नहीं किया है। पढ़ाई ऑनलाइन जारी है। यूजी-पीजी की दाखिला प्रक्रिया पूरी होते ही ऑफलाइन कक्षाएं शुरू की जाएंगी। इसके बारे में विश्वविद्यालय प्रशासन बैठक करेगा।
विज्ञापन

यह भी पढ़ें- पुंछ मुठभेड़: आईईडी से उड़ाए गए आतंकी ठिकाने, ड्रोन से किए गए ग्रेनेड हमले, मददगारों की तलाश में जुटी सेना
विज्ञापन
विज्ञापन


अधिकारी ने बताया कि फिलहाल सभी छात्रों को कोविड टीकाकरण की पहली खुराक मिल चुकी है। विश्वविद्यालय में भी कई बार टीकाकरण शिविर लगाए गए। अलग-अलग जिलों के छात्रों ने संबंधित क्षेत्रों में भी टीकाकरण करवाया है।

केंद्रीय विश्वविद्यालय जम्मू में अभी शोधार्थी ही बुलाए जा रहे

केंद्रीय विश्वविद्यालय जम्मू में अभी पढ़ाई ऑनलाइन चली है। विश्वविद्यालय में शोधार्थी ही आते हैं। डीन स्टूडेंट वेलफेयर प्रो. रसाल सिंह ने बताया कि कोरोना की स्थिति नियंत्रण में है। सरकार की ओर से भी संस्थानों को खोलने के निर्देश मिल रहे हैं। केंद्रीय विश्वविद्यालय के सक्षम अधिकारी इस संदर्भ में जल्द निर्णय लेंगे। उन्होंने बताया कि दीपावली के बाद विश्वविद्यालय में ऑफलाइन मोड से कक्षाएं शुरू होने की संभावना है। तब तक कक्षाएं पहले की तरह ऑनलाइन चलती रहेंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed