फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Jammu and Kashmir: Policeman injured in Kulgam grenade attack dies, treatment was going on

जम्मू-कश्मीर : कुलगाम ग्रेनेड हमले में घायल पुलिसकर्मी की मौत, चल रहा था इलाज

Mon, 15 Aug 2022 12:45 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Mon, 15 Aug 2022 12:45 AM IST
विज्ञापन
Jammu and Kashmir: Policeman injured in Kulgam grenade attack dies, treatment was going on
demo pic... - फोटो : फाइल फोटो

स्वतंत्रता दिवस से पहले सुरक्षाबलों की सख्ती से बौखलाए आतंकियों ने अपनी मौजूदगी का अहसास कराने के लिए सुरक्षाबलों पर हमले तेज कर दिए हैं। दक्षिण कश्मीर के कुलगाम जिले के कोइमोह इलाके में शनिवार देर रात पुलिस पार्टी पर हुए ग्रेनेड हमले में  जम्मू-कश्मीर पुलिस के जवान ताहिर खान शहीद हो गए। वह पुंछ जिले के रहने वाले थे। बीते दो दिन में पुलिस टीम पर यह तीसरा हमला है।

विज्ञापन


पुलिस ने ट्वीट कर बताया कि कोइमोह इलाके में पुलिस पार्टी को निशाना बनाकर आतंकियों ने ग्रेनेड से हमला किया। इसमें ताहिर खान नामक जवान घायल हो गया। बाद में इलाज के लिए अनंतनाग अस्पताल ले जाया गया जहां उन्होंने दम तोड़ दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


इससे पहले शुक्रवार को अनंतनाग जिले के बिजबिहाड़ा में आतंकियों ने सुरक्षाबलों पर गोलीबारी की थी, जिसमें जम्मू-कश्मीर पुलिस के एसपीओ गुलाम कादिर घायल हो गए थे। यह हमला पुलिस और सीआरपीएफ की संयुक्त नाका पार्टी पर किया गया था। इसके अलावा शनिवार को श्रीनगर के ईदगाह इलाके में शाम को आतंकियों ने सुरक्षा बलों को निशाना बनाकर ग्रेनेड हमला किया। इसमें एक जवान घायल हुआ था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed