J&K: कश्मीर में CIK की बड़ी कार्रवाई... कई जगहों पर की छापेमारी, श्रीनगर में 10 से ज्यादा जगहों पर कार्रवाई
जम्मू-कश्मीर पुलिस की काउंटर इंटेलिजेंस विंग ने साइबर आतंक मामले में घाटी के कई स्थानों पर छापे मारे।
विस्तार
जम्मू और कश्मीर पुलिस की काउंटर इंटेलिजेंस विंग (सीआईके) ने बुधवार को घाटी में साइबर आतंक मामले की जांच के तहत कई स्थानों पर छापेमारी की। अधिकारियों ने बताया कि यह कार्रवाई उन म्यूले अकाउंट्स के खिलाफ की गई, जिनका उपयोग साइबर धोखाधड़ी और आतंकवाद की वित्तपोषण में किया जा रहा था।
सूत्रों के अनुसार, सीआईके ने कुल 22 स्थानों पर छापेमारी की, जिनमें से 15 श्रीनगर शहर में थे। इस कार्रवाई के दौरान कई संदिग्ध गतिविधियों और अकाउंट्स की जांच की गई। अधिकारियों ने कहा कि मामले से जुड़ी और जानकारी अभी सामने आनी बाकी है।
#WATCH | Jammu and Kashmir: Raids by Counter-Intelligence Kashmir (CIK) are underway at several places in Srinagar. Many locations were raided across Kashmir, more than 10 locations were hit in District Srinagar. Details to follow.
विज्ञापन विज्ञापन
(Source: CIK) pic.twitter.com/91n4cCvEWl — ANI (@ANI) January 7, 2026