{"_id":"5a28e2224f1c1ba7678c002a","slug":"jammu-and-kashmir-police-rother-released-by-militants","type":"story","status":"publish","title_hn":"कश्मीरः आतंकियों ने पुलिसकर्मी के भाई को किया आजाद, कल रात किया था अपहरण ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कश्मीरः आतंकियों ने पुलिसकर्मी के भाई को किया आजाद, कल रात किया था अपहरण
टीम डिजिटल/अमर उजाला/जम्मू
Updated Thu, 07 Dec 2017 12:11 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : File Photo
आतंकियों ने जम्मू कश्मीर पुलिस के जवान फारूक अहमद खान के भाई मुदस्सर अहमद को आज सुबह आजाद कर दिया। पुलिस अब मुदस्सर से आतंकियों के बारें में जानकारी जुटाने की कोशिश में लग गई है।
विज्ञापन
गौरतलब है कि कल रात उत्तर कश्मीर के बांदीपोरा में बुधवार को अज्ञात बंदूकधारी आतंकियों ने पुलिस कर्मी फारूक अहमद खान के भाई मुदस्सर अहमद का अपहरण कर लिया। देर रात तक उसका कोई सुराग नहीं मिल पाया था।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार रात करीब 8.40 मिनट पर गुज्जर पट्टी अजस गांव में पुलिसकर्मी के घर अज्ञात बंदूकधारी आतंकी घुसे। यहां पुलिस कर्मी के भाई मुदस्सर अहमद का अपहरण कर लिया। पुलिस को जानकारी मिलने के बाद सर्च आपरेशन चलाया गया है, लेकिन कुछ सुराग नहीं मिला।
विज्ञापन