फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu and kashmir Police man shot dead by militants in Sopore

सोपोर में आतंकियों ने पुलिसकर्मी की हत्या की, घर में घुसकर मारी गोली, पुलिस में था फालोअर

Sat, 13 Oct 2018 08:37 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Updated Sat, 13 Oct 2018 08:37 AM IST
विज्ञापन
jammu and kashmir Police man shot dead by militants in Sopore
उत्तरी कश्मीर के बारामुला जिले के सोपोर में शुक्रवार देर रात आतंकियों ने घर में घुसकर एक पुलिसकर्मी की गोली मारकर हत्या कर दी। इसके बाद मौके से फरार हो गए। सुरक्षा बलों ने आस-पास के इलाकों में तलाशी अभियान चलाया।
विज्ञापन


सोपोर के डंगरपोरा इलाके के वारपोरा गांव में आतंकी रात लगभग पौने 11 बजे पुलिसकर्मी जावेद अहमद लोन के घर में घुस गए। उन्होंने जावेद को निशाना बनाकर फायरिंग की। 
विज्ञापन


इसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे तत्काल पास स्थित जिला अस्पताल ले जाया गया जहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। एसपी सोपोर जावेद इकबाल ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि लोन पुलिस विभाग में फालोअर था और इन दिनों छुट्टियों पर घर गया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पारिवारिक सूत्रों ने बताया कि उसके दो बच्चे हैं। ज्ञात हो कि बारामुला के उड़ी में शनिवार को निकाय चुनाव के लिए तीसरे चरण का मतदान होना है।

शोपियां में सर्च आपरेशन के बाद पथराव

दक्षिण कश्मीर के शोपियां में सुरक्षा बलों की तरफ से चलाए गए सर्च आपरेशन के बाद पथराव और झड़पें देखने को मिलीं। बताया जा रहा है कि शुक्रवार को 34 आरआर, 23 पैरा, 14 बीएन सीआरपीएफ और पुलिस के विशेष दल ने एक आतंकी की सूचना के आधार पर जैसे ही इलाके में आपरेशन शुरू किया तो स्थानीय युवा भीड़ की शक्ल में आ गए और सुरक्षा बलों पर पथराव करने लगे। 

सूत्रों के अनुसार सुरक्षा बलों को सूचना मिली थी कि शोपियां के नादिगाम गांव में कुछ संदिग्ध हरकत देखी गई है। यह भी सूचना मिली कि इस क्षेत्र में एक आतंकी है। इस आधार पर सुरक्षा बल ने सर्च आपरेशन शुरू किया। इसमें बाधा डालने के लिए स्थानीय युवाओं के एक दल ने आपरेशन में शामिल सुरक्षा कर्मियों पर पथराव किया।

प्रदर्शनकारियों को तितर-बितर करने के लिए सुरक्षा बलों ने आंसू गैस का प्रयोग किया। इन झड़पों में सुरक्षा बलों के साथ-साथ कई प्रदर्शनकारी भी घायल हो गए हैं। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed