{"_id":"60d613a352b48446325d3460","slug":"jammu-and-kashmir-police-got-604-bravehearts-after-nine-months-of-training-took-oath-of-service-to-the-country","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीर: नौ माह की ट्रेनिंग के बाद पुलिस को मिले 604 जांबाज, ली देश सेवा की शपथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीर: नौ माह की ट्रेनिंग के बाद पुलिस को मिले 604 जांबाज, ली देश सेवा की शपथ
Fri, 25 Jun 2021 11:04 PM IST
करिश्मा चिब
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: करिश्मा चिब
Updated Fri, 25 Jun 2021 11:04 PM IST
सार
एसटीसी तलवाड़ा में पासिंग आउट परेड में डीजीपी ने दिलाई देश सेवा की शपथ। सुनील कुमार को ओवर ऑल बेस्ट का पुरस्कार, डीजीपी ने दी मौके पर प्रमोशन।
विज्ञापन
डीजीपी दिलबाग सिंह
- फोटो : ani
विस्तार
नौ माह की ट्रेनिंग के बाद 604 प्रशिक्षु जम्मू-कश्मीर पुलिस में शामिल हो गए। एसटीसी तलवाड़ा में शुक्रवार को पासिंग आउट परेड में मुख्य अतिथि डीजीपी दिलबाग सिंह ने इन प्रशिक्षुओं को देश सेवा की शपथ दिलाई। पासिंग आउट परेड में प्रशिक्षुओं ने एक दूसरे से कदम ताल मिलाते हुए मार्च पास्ट किया। जेकेपी के बैंड की धूम रही। डीजीपी दिलबाग सिंह ने टुकड़ियों से सलामी ली।
विज्ञापन
पुलिस विभाग में शामिल होने वाले प्रशिक्षु प्रदेश के अलग-अलग जिलों के रहने वाले हैं। कांस्टेबल की ट्रेनिंग पूरी करने वाले सुनील कुमार को मार्च पास्ट में ओवर ऑल बेस्ट पुरस्कार से सम्मानित किया गया। डीजीपी ने उन्हें मौके पर प्रमोशन दी। वह सेलेक्शन ग्रेड कांस्टेबल चुने गए। डीजीपी दिलबाग सिंह ने पुलिस में शामिल हुए 604 जवानों को बधाई दी और उन्हें जिम्मेदारी से काम करने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि लोगों की सेवा पुलिस का पहला कर्तव्य है, इसमें अपना बेहतरीन प्रदर्शन जरूरी है। पासिंग आउट परेड का आयोजन एसटीसी तलवाड़ा के प्रिंसिपल अनिल कुमार कटोच की देखरेख में किया गया। मौके पर पुलिस, सेना के अधिकारियों के अलावा जिला प्रशासन के अधिकारी भी मौजूद रहे। परेड में कई प्रशिक्षुओं के परिजनों भी मौजूद रहे, जिन्होंने उनका माथा चूम कर उन्हें बधाई दी। परेड सम्पन्न होते ही जवानों के चेहरे खुशी से खिल उठे।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- सियासी हलचल: दिल्ली दरबार की बैठक में अलग-थलग पड़ने के बाद और दरकी महबूबा की जमीन, पार्टी पदाधिकारी कर रहे किनारा
आतंकी हमलों, जवाबी कार्रवाई को रहें तैयार
डीजीपी ने कहा कि पुलिस को किसी भी समय आतंकी हमले का सामना करना पड़ता है। मौजूदा समय में कश्मीर में 200 के करीब आतंकी मौजूद हैं, जोकि किसी भी समय नापाक हरकत को अंजाम देने की फिराक में हैं, लेकिन उनके खात्मे के लिये हर कदम उठाए जा रहे हैं। नए जांबाज जवानों को भी पुलिस के समक्ष आने वाली इस चुनौती का सामना करने के लिए तैयार रहना होगा। इस मौके पर डीजीपी ने शहीद हुए जवानों को याद किया और उन्हें श्रद्धांजलि दी। उनके परिवारों के प्रति संवेदना जताई।