फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Jammu and Kashmir Police get 256 Gallantry Awards and one President’s Police Medal for Gallantry

सम्मान: जम्मू-कश्मीर पुलिस को 256 वीरता पुरस्कार और एक राष्ट्रपति पुलिस पदक

Sat, 14 Aug 2021 01:21 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: प्रशांत कुमार Updated Sat, 14 Aug 2021 01:21 PM IST
सार

वीरता के लिए जम्मू-कश्मीर पुलिस को 256 वीरता पुरस्कार और एक राष्ट्रपति पुलिस पदक मिला है। केंद्र सरकार ने पुरस्कार देने का एलान किया है।

विज्ञापन
Jammu and Kashmir Police get 256 Gallantry Awards and one President’s Police Medal for Gallantry
शहीद एएसआई बाबू राम, शहीद कैप्टन आशुतोष कुमार(फाइल फोटो) - फोटो : जम्मू-कश्मीर पुलिस, भारतीय सेना

विस्तार

जम्मू-कश्मीर पुलिस को 256 वीरता पुरस्कार और एक राष्ट्रपति पुलिस पदक मिला है। 75वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर जवानों को गैलेंट्री अवॉर्ड से सम्मानित किया जाएगा। मरणोपरांत, एएसआई बाबू राम को अशोक चक्र, कांस्टेबल अल्ताफ हुसैन भट को कीर्ति चक्र और एसपीओ शाहबाज अहमद को शौर्य चक्र से सम्मानित किया जाएगा। अपने साथी सैनिक की जान बचाने और एक आतंकवादी का सफाया करने के लिए 18-मद्रास रेजीमेंट के कैप्टन आशुतोष कुमार को मरणोपरांत शौर्य चक्र से सम्मानित किया जाएगा। वह पिछले साल नवंबर में जम्मू-कश्मीर में ऑपरेशन के दौरान अपनी यूनिट का नेतृत्व कर रहे थे।

विज्ञापन


बता दें कि केंद्र सरकार ने 662 पुलिस कर्मियों को वीरता के लिए पुलिस पदक, 628 जवानों को राष्ट्रपति पुलिस पदक और 88 कर्मियों को विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक देने का एलान किया है। इसके अलावा 662 कर्मियों को सराहनीय सेवा के लिए पुलिस पदक दिया जाएगा। सीमा पर तैनात आईटीबीपी के 23 जवानों को वीरता के लिए पुलिस पदक से नवाजा जाएगा , इनमें से 20 को मई-जून, 2020 में पूर्वी लद्दाख की झड़पों में बहादुरी के लिए सम्मानित किया गया है।

विज्ञापन
  • यह भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर: जैश-ए-मोहम्मद के चार आतंकी गिरफ्तार, राम मंदिर पर हमले की साजिश नाकाम    
  • विज्ञापन
    विज्ञापन

उप-राज्यपाल मनोज सिन्हा ने कहा कि जम्मू-कश्मीर पुलिस की बहादुरी और देश की संप्रभुता की रक्षा में जवानों द्वारा दिए गए बलिदान पर गर्व है। आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में जम्मू-कश्मीर पुलिस को अशोक चक्र, कीर्ति चक्र, शौर्य चक्र समेत कुल 257 पुलिस वीरता पदक मिले, जोकि सराहनीय है।

यूपी के नौ पुलिसकर्मियों का सम्मान
यूपी के जौनपुर के पुलिस अधीक्षक सहित नौ पुलिस कर्मियों को स्वतंत्रता दिवस पर वीरता पदक और चार को राष्ट्रपति पदक से सम्मानित किया जाएगा। राष्ट्रपति पदक पाने वाले अफसरों में पुलिस कमिश्नर नोएडा सहित चार पुलिसकर्मी हैं। वहीं, प्रदेश के 73 पुलिस कर्मियों को उत्कृष्ट सेवाओं के लिए पदक दिया जाएगा। पढ़िए पूरी खबर...

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed