फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Jammu and Kashmir: People of Bardoh demand shifting of firing range, Deputy Commissioner refuses

जम्मू-कश्मीर: बरडोह के लोगों ने की फायरिंग रेंज शिफ्ट करने की मांग, उपायुक्त ने किया इंकार

Thu, 29 Jul 2021 09:26 PM IST
करिश्मा चिब न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: करिश्मा चिब Updated Thu, 29 Jul 2021 09:26 PM IST
सार

उपायुक्त ने कहा, रेंज तो बंद नहीं होगी, लेकिन मुआवजा मिलता रहेगा।

विज्ञापन
Jammu and Kashmir: People of Bardoh demand shifting of firing range, Deputy Commissioner refuses
फील्ड फायरिंग रेेंज सीमा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जम्मू-कश्मीर के छंब विधानसभा क्षेत्र के गांव बरडोह का एक प्रतिनिधिमंडल कलीठ फील्ड फायरिंग रेेंज सीमाओं को लेकर जम्मू जिला के उपायुक्त अंशुल गर्ग से मिला। भारतीय जनता युवा मोर्चा अखनूर के जिला महामंत्री सुरेश शर्मा ने कहा कि फील्ड फायरिंग रेंज जैड 2 सेक्टर से भारतीय सेना अभ्यास करती है। अभ्यास के दौरान बरडोह गांव के लोगों का घर से बाहर निकलना मुश्किल हो जाता है।

विज्ञापन


गांव के लोगों के पास मवेशी चराने के अलावा कोई व्यवसाय नहीं है। अभ्यास के दौरान बरडोह गांव के लोगों के आने जाने का रास्ता भी बंद हो जाता है और लोग घास काटने भी नहीं जा सकते। सुरेश शर्मा ने फील्ड फायरिंग रेंज को शिफ्ट करने की अपील की। उपायुक्त अंशुल गर्ग ने पूछा कि आप लोगों को मुआवजा नही मिलता।
विज्ञापन


इस पर सुरेश शर्मा ने कहा कि पिछले 40 सालों से बरडोह के लोगों को मुआवजा मिलता आ रहा था, लेकिन 2016 में जब फील्ड फायरिंग रेंज को शुरू किया गया तो उसके बाद मुआवजा मिलना बंद हो गया। उपायुक्त अंशुल गर्ग ने कहा कि रेंज तो बंद नहीं किया जा सकता, लेकिन अगर आपको 40 वर्र्षों से मुआवजा मिलता आ रहा था तो फिर आपको मुआवजे की सूची से बाहर नहीं किया जा सकता।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर: स्वतंत्रता दिवस को लेकर सुरक्षा बढ़ाई, एक अगस्त से पुलिस अफसरों की छुट्टियां भी रद्द

उपायुक्त ने आश्वासन दिया कि जैसे पहले मुआवजा मिलता आ रहा था, ऐसे ही आगे भी मिलेगा। इस मौके पर भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला महामंत्री सुरेश शर्मा, अंकुश शर्मा, संजय शर्मा, वरुण कुमार और लोग शामिल रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed