{"_id":"60aa58378ebc3e34e32f4263","slug":"jammu-and-kashmir-people-are-troubled-by-low-voltage-in-this-village-for-two-years","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीर: दो साल से इस गांव में लो वोल्टेज से परेशान हैं लोग, गर्मी से जीना हुआ मुहाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीर: दो साल से इस गांव में लो वोल्टेज से परेशान हैं लोग, गर्मी से जीना हुआ मुहाल
Sun, 23 May 2021 06:57 PM IST
करिश्मा चिब
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: करिश्मा चिब
Updated Sun, 23 May 2021 06:57 PM IST
सार
ग्रामीण समस्याओं का सामना करने को पूरी तरह से मजबूर हैं। वहीं बिजली के उपकरण शोपिस बने हुए हैं।
विज्ञापन
गर्मी का मौसम
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जिले उधमपुर के कैंबल डंगा पंचायत के सकेलता गांव में दो साल से लो वोल्टेज की समस्या व्याप्त है। इस कारण ग्रामीणों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। बिजली के उपकरण शोपीस बन चुके हैं। गर्मी में पंखे और कूलर नहीं चलने से लोगों का जीना मुहाल हो गया है।
सरपंच शशि पाल के अनुसार दो साल से क्षेत्रवासी लो वोल्टेज की समस्या झेल रहे हैं। गर्मी में स्थिति और भी खराब हो गई है। बिजली के उपकरणों का इस्तेमाल नहीं कर पा रहे हैं। शाम ढलते ही पूरा क्षेत्र अंधेरे में डूब जाता है। खाना बनाने व खाने में परेशानी हो रही है। बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है।
यह भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर: परिवार में छह सदस्य कोरोना संक्रमित, पति के बाद पत्नी ने भी तोड़ा दम
विज्ञापन
क्षमता के मुताबिक ट्रांसफार्मर नहीं होने के कारण समस्या बरकरार है। इस बारे में विभाग को कई बार अवगत करवाया गया है, लेकिन आजतक कोई कदम नहीं उठाया गया है। इसलिए मांग है कि गांव में उच्च क्षमता का ट्रांसफार्मर लगवाकर ग्रामीणों को समस्या से राहत दिलाई जाए। जल्द कदम नहीं उठाने की सूरत में ग्रामीण प्रदर्शन करने के लिए मजबूर हो जाएंगे।