फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Jammu and Kashmir Para motor facility started at Chenab river in Shivkhodi

जम्मू-कश्मीर: शिवखोड़ी में चिनाब दरिया पर पैरा मोटर सुविधा शुरू

Sun, 04 Apr 2021 06:14 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: प्रशांत कुमार Updated Sun, 04 Apr 2021 06:14 PM IST
विज्ञापन
Jammu and Kashmir Para motor facility started at Chenab river in Shivkhodi
शिवखोड़ी में पैरा मोटर सुविधा शुरू - फोटो : अमर उजाला

जम्मू में कटड़ा स्थित माता वैष्णो देवी धाम के बाद रियासी जिले में दूसरे सबसे बड़े धार्मिक स्थल शिवखोड़ी धाम रनसू में भक्तों के लिए पैरा मोटर सुविधा शुरू हो गई है। इसके जरिए भक्त चिनाब किनारे पैरा मोटर का लुत्फ उठाने लगे हैं। 

विज्ञापन


भगवान भोले के दर्शनों के लिए आने वाले श्रद्धालुओं के लिए चिनाब के किनारे पैरा मोटर साहसिक खेल गतिविधि की शुरुआत की गई है। पहले श्रद्धालु चिनाब की उफनाती लहरों में राफ्टिंग का आनंद उठाते थे, जिसके लिए अलग-अलग प्वाइंट बनाए गए हैं। पैरा मोटर साहसिक खेल गतिविधि शुरू होने पर स्थानीय लोगों ने खुशी जताई है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- मान्यता: लंका से कश्मीर ऐसे पहुंचीं रावण की कुलदेवी? 'चश्मे' का पानी करता है भविष्यवाणी    
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके साथ ही उन्होंने जिला प्रशासन से तलवाड़ा और बारादरी इलाके में भी पर्यटन की सुविधाओं को बढ़ावा देने की मांग की। गौरतलब है कि शिवखोड़ी में रोजाना पांच हजार से ज्यादा भक्त पहुंचते हैं। रविवार को भी काफी संख्या में भक्तों ने पैरा मोटर सुविधा का लुत्फ उठाया है।

ये भी पढ़ें- पुलवामा: जवानों ने ऐसे उड़ाया वो ठिकाना जिसमें छिपे थे आतंकी, देखें एक्सक्लूसिव तस्वीरें  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed