फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu and kashmir Pakistani Rangers violated ceasefire along IB in Kathua

पाकिस्तानी सेना ने कठुआ में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर की गोलीबारी, बीएसएफ ने दिया करारा जवाब

Sat, 26 Dec 2020 09:30 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: शाहरुख खान Updated Sat, 26 Dec 2020 09:30 AM IST
विज्ञापन
jammu and kashmir Pakistani Rangers violated ceasefire along IB in Kathua
ceasefire violation - फोटो : अमर उजाला
पाकिस्तानी सेना ने अपनी नापाक हरकतों से बाज नहीं आ रही है। पाकिस्तानी रेंजरों ने जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले में अंतरराष्ट्रीय सीमा (आईबी) के साथ आगे की चौकियों पर गोलीबारी कर संघर्ष विराम का उल्लंघन किया।
विज्ञापन


हीरानगर सेक्टर के सतपाल बॉर्डर आउटपोस्ट क्षेत्र में आईबी की ओर से फायरिंग शुक्रवार रात करीब साढ़े नौ बजे शुरू हुई, जिससे सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने कड़ी जवाबी कार्रवाई की।
विज्ञापन


अधिकारियों ने बताया कि दोनों पक्षों के बीच शनिवार को तड़के 2.45 बजे तक सीमा पार से गोलीबारी जारी रही, लेकिन भारतीय पक्ष को किसी भी नुकसान की खबर नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पाकिस्तानी सेना ने दिगवार सेक्टर में की गोलीबारी, दो पोर्टर घायल
पाकिस्तानी सेना ने शुक्रवार को शाम लगातार दूसरे दिन भी नियंत्रण रेखा पर संघर्ष विराम का उल्लंघन कर दिगवार सेक्टर में सेना की चौकियों को निशाना बना कर गोलीबारी की। इसमें सेना की एक चौकी पर मौजूद पोर्टर का काम करने वाले दो लोग घायल हो गए। 

जिन्हें जवानों ने वहां से निकाल कर महरम पट्टी के बाद पुंछ नगर स्थित सेना के 425 फील्ड एंबुलेंस अस्पताल पहुंचाया। दोनों की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। घायलों की पहचान गैफ हुसैन (32) पुत्र मोहम्मद सुलेमान और अलताफ हुसैन (35) पुत्र वली मोहम्मद दोनों निवासी गांव नूरकोट दिगवार के रूप में हुई है।

जानकारी के अनुसार शाम करीब 3.45 बजे पाकिस्तानी सेना ने दिगवार सेक्टर में नियंत्रण रेखा पर स्थित सेना की चौकियों को निशाना बना कर यूनिवर्सल मशीनगन से गोलीबारी शुरू कर दी। सेना ने भी गोलाबारी का जवाब देना शुरू कर दिया। इस बीच पाकिस्तानी गोलाबारी से बांडी पोस्ट पर मौजूद उपरोक्त दो पोर्टर गोली लगने से घायल हो गए। 

सेना की जवाबी कार्रवाई के चलते करीब एक घंटे बाद पाकिस्तानी बंदूकें खामोश हो गईं। गौरतलब है कि वीरवार की रात 11 बजे पाकिस्तानी सेना ने इसी क्षेत्र में गोलाबारी शुरू की थी, जोकि सुबह 3 बजे तक जारी रही। सूत्रों के अनुसार पाकिस्तानी सेना ने इसी क्षेत्र में गोलाबारी की आड़ में सात के करीब आतंकियों को इस पार घुसपैठ कराने का प्रयास किया था। 

उस पार से आतंकियों को आते देख कर सेना ने पाकिस्तानी सेना की चौकियों के साथ ही जिस तरफ से आतंकी घुसपैठ के लिए आ रहे थे उस तरफ मोर्टार और हैवी मशीनगनों से गोलाबारी शुरू कर दी। इससे जान बचाते हुए आतंकी पाकिस्तानी सेना की चौकियों की तरफ भाग निकले और उनकी घुसपैठ की कोशिश नाकाम हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed