फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Jammu and Kashmir: Pakistani drone entered Samba twice, hovered over ITBP camp

जम्मू-कश्मीर: सांबा में दो बार घुसा पाकिस्तानी ड्रोन, आईटीबीपी कैंप पर मंडराया

Sun, 01 Aug 2021 12:48 AM IST
करिश्मा चिब न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: करिश्मा चिब Updated Sun, 01 Aug 2021 12:48 AM IST
सार

बॉर्डर पर चलियाड़ी से दाखिल हुआ, बब्बर नाले के रूट से करीब 400 मीटर की ऊंचाई पर था। जतवाल में भी ड्रोन दिखने पर सुरक्षा बलों ने इलाके में की घेराबंदी।
 

विज्ञापन
Jammu and Kashmir: Pakistani drone entered Samba twice, hovered over ITBP camp
ड्रोन - फोटो : iStock

विस्तार

सांबा जिले के सीमावर्ती इलाके से पाकिस्तानी ड्रोन ने दो बार घुसपैठ की। शनिवार देर शाम ड्रोन पहली बार चलियाड़ी से घुसा और हाईवे की उत्तर दिशा में स्थित आईटीबीपी कैंप पर मंडराकर पाकिस्तान लौट गया। इसके बाद दूसरी बार ड्रोन को जतवाल में उड़ते देखा गया। पूरे क्षेत्र में दहशत मच गई। सेना समेत अन्य सुरक्षा बलों ने इलाके में घेराबंदी कर तलाशी अभियान चलाया।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार रात सवा आठ बजे के करीब ड्रोन चलियाड़ी से इस बार दाखिल हुआ। बताया जा रहा है कि बब्बर नाले के रूट के 400 मीटर ऊपर से उड़ता हुआ ड्रोन रेई स्थित आईटीबीपी कैंप के ऊपर मंडराया। इसके बाद सनूरा, लाला चक से होकर चलियाड़ी से उस पार चला गया।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर: एलजी मनोज सिन्हा से आमिर खान ने की मुलाकात, नई फिल्म नीति पर की चर्चा
विज्ञापन
विज्ञापन


सुरक्षा बल इलाके में घेराबंदी कर ही रहे थे कि कुछ ही देर में जतवाल में भी ड्रोन उड़ते देखा गया। मौके पर सेना भी पहुंच गई। पांच किलोमीटर की दूरी पर दो अलग-अलग जगह ड्रोन से क्षेत्र में दहशत का माहौल बन गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed