फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Jammu and Kashmir: Pakistan violated ceasefire in Nowshera sector, jawan martyred

पाकिस्तान ने राजोरी के नौशेरा सेक्टर में किया संघर्षविराम का उल्लंघन, एक जवान शहीद

Fri, 11 Oct 2019 06:50 PM IST
Pranjal Dixit न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: Pranjal Dixit Updated Fri, 11 Oct 2019 06:50 PM IST
विज्ञापन
Jammu and Kashmir: Pakistan violated ceasefire in Nowshera sector, jawan martyred
एलओसी - फोटो : फाइल, अमर उजाला
पाकिस्तानी ने शुक्रवार सुबह जम्मू-कश्मीर में राजोरी जिले के नौशेरा सेक्टर में संघर्षविराम का उल्लंघन किया। इस दौरान पाकिस्तानी सेना ने भारी गोलाबारी व मोर्टार शेलिंग की। इस गोलाबारी में भारतीय सेना का एक जवान घायल हो गया है। जिसने देर शाम इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। पाकिस्तान की इस नापाक हरकत का भारतीय सेना मुंहतोड़ जवाब दे रही है। बता दें कि अनुच्छेद 370 हटाए जाने के बाद से पाकिस्तान पूरी तरह बौखलाया हुआ है और आए दिन संघर्षविराम का उल्लंघन कर आतंकियों की घुसपैठ कराने की फिराक में है।
विज्ञापन


सेना के प्रवक्ता ले. कर्नल देवेन्द्र आनंद ने बताया कि पाकिस्तानी सेना ने नौशेरा सेक्टर में सुबह 5:50 बजे से 7:30 बजे तक गोलाबारी की। इस दौरान एक जवान गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे तत्काल इलाज के लिए कमांड अस्पताल उधमपुर में भर्ती कराया गया। शुक्रवार शाम इलाज के दौरान जवान सुभाष थापा (25) ने दम तोड़ दिया। वह पश्चिम बंगाल के दार्जिलिंग जिले की सिलीगुड़ी तहसील के रहने वाले थे। भारतीय सेना में वह बीते आठ साल से अपनी सेवाएं दे रहे थे।   
विज्ञापन

 
इससे पहले गुरुवार दोपहर पुंछ जिले के बालाकोट सेक्टर में पाकिस्तानी सेना ने गुरुवार को संघर्षविराम का उल्लंघन करने के साथ ही करीब साढ़े तीन बजे गुलपुर और किरनी सेक्टर में किया संघर्षविराम का उल्लंघन किया। इस दौरान मोर्टार शेलिंग व फायरिंग की। भारतीय सेना पाकिस्तान की इस नापाक हरकत का मुंहतोड़ जवाब दे रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे पहले पाकिस्तान ने एलओसी और आईबी पर रविवार को भी सीजफायर का उल्लंघन किया था। पुंछ जिले के दिगवार, करमाड़ा और राजोरी जिले के नौशेरा सेक्टर में सेना की चौकियों के साथ ही रिहायशी इलाकों को निशाना बनाकर गोलाबारी की। हालांकि, इसमें किसी प्रकार के नुकसान की सूचना नहीं है। सेना ने करारा जवाब दिया था।


वहीं, कठुआ जिले में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर मनियारी और सतपाल चौकियों पर गोलीबारी की गई। यहां पाकिस्तान ने शाम सात से रात साढ़े नौ बजे तक गोलाबारी की। बीएसएफ की मनियारी और सतपाल चौकियों के बीच बांध का निर्माण किया जा रहा है, जिससे बौखलाए पाकिस्तानी रेंजर फायरिंग कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed