{"_id":"5fb4bb6c87700e539703b234","slug":"jammu-and-kashmir-pakistan-resorted-to-unprovoked-heavy-firing-in-samba-sector","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीर: पाकिस्तानी सेना ने फिर किया सीजफायर का उल्लंघन, बीएसएफ ने दिया मुंहतोड़ जवाब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीर: पाकिस्तानी सेना ने फिर किया सीजफायर का उल्लंघन, बीएसएफ ने दिया मुंहतोड़ जवाब
Wed, 18 Nov 2020 11:43 AM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
Published by: शाहरुख खान
Updated Wed, 18 Nov 2020 11:43 AM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू-कश्मीर के सांबा सेक्टर में पाकिस्तानी सेना ने सीजफायर का उल्लंघन किया है। पाकिस्तानी सेना ने मंगलवार रात नौ बजे से बुधवार तड़के चार बजे तक मोर्टार और अन्य हथियारों से गोलीबारी की। भारतीय सीमा सुरक्षा बल ने भी इसका मुहतोड़ जवाब दिया।
इससे पहले भी पाकिस्तान ने एलओसी पर शुक्रवार को भारी गोलाबारी की थी। इसमें बीएसएफ के एसआई समेत पांच जवान शहीद हो गए थे। एक बच्चे समेत चार नागरिकों की भी मौत हुई थी। गोलाबारी में तीन जवान, दो पोर्टर समेत 20 लोग घायल हुए थे।
पाकिस्तान की इस दुस्साहस का सेना ने करारा जवाब दिया था, जिसमें पाकिस्तान को भारी नुकसान उठाना पड़ा था। उसकी कई चौकियां व बंकर तबाह हो गए थे। आयुध भंडार, तेल भंडार के साथ ही कई लांचिंग पैड भी तहस नहस हुए थे। स्पेशल सर्विस ग्रुप के कमांडो समेत कम से कम 11 सैनिक मारे गए थे। साथ ही 10-12 सैनिक घायल हुए थे।
विज्ञापन
बीएसएफ के आईजी राजेश मिश्रा ने कहा कि पाकिस्तान की ओर से शुक्रवार को सीजफायर उल्लंघन में भारी आर्टिलरी का इस्तेमाल किया गया है। इसकी वजह से कई लोगों की जान गई और काफी संपत्ति का नुकसान हुआ।

गोलाबारी में शहीद सब इंस्पेक्टर राकेश डोभाल को श्रद्धांजलि देने के बाद पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि लांचिंग पैड पर 250-300 आतंकी घुसपैठ करने को तैयार बैठे हैं। बीएसएफ समेत अन्य सुरक्षा बल इस नापाक हरकत को नाकाम करने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। उन्होंने कहा कि पाकिस्तानी गोलाबारी में जान-माल के हुए नुकसान का मानवाधिकार संगठनों को संज्ञान लेना चाहिए।