फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Jammu and Kashmir Opposition to proposal to build hotel in Mubarak Mandi, letter written by various organizations to Lieutenant Governor

जम्मू-कश्मीर: मुबारक मंडी में होटल बनाने के प्रस्ताव का विरोध, विभिन्न संगठनों ने उप-राज्यपाल को लिखा पत्र

Tue, 03 Aug 2021 02:58 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: प्रशांत कुमार Updated Tue, 03 Aug 2021 02:58 PM IST
सार

डोगरा सदर सभा के अध्यक्ष गुलचैन सिंह चाढ़क ने कहा कि मुबारक मंडी डोगरा शौर्य का गौरवशाली इतिहास है, जिसमें होटल जैसेे व्यावसायिक गतिविधियां उचित नहीं होंगी। 

विज्ञापन
Jammu and Kashmir Opposition to proposal to build hotel in Mubarak Mandi, letter written by various organizations to Lieutenant Governor
ऐतिहासिक मुबारक मंडी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

डोगरा शौर्य के प्रतीक ऐतिहासिक मुबारक मंडी में होटल बनाने के सरकार के प्रस्ताव का शहरवासी ही विरोध कर रहे हैं। शहर से जुड़े विभिन्न सामाजिक संगठनों और प्रमुख नागरिकों ने इस फैसले के विरोध में एलजी को पत्र लिखकर हस्तक्षेप करने की मांग की है। संगठन सरकार से मुबारक मंडी हैरिटेज सोसायटी द्वारा 2016 में बनाए मास्टर प्लान के तहत ही जीर्णोद्धार करने की मांग कर रहे हैं। 

विज्ञापन


डोगरा सदर सभा के अध्यक्ष गुलचैन सिंह चाढ़क ने कहा कि हम 30 वर्षों से मुबारक मंडी के संरक्षण के लिए संघर्ष कर रहे हैं। अब जब संरक्षण के लिए पर्याप्त राशि है, तो सरकार मुबारक मंडी को होटल बनाने पर तुली हुई है। उन्होंने कहा कि संरक्षित स्मारक में किसी प्रकार की कामर्शियल गतिविधियां नहीं हो सकती हैं। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि 2016 में मुबारक मंडी हैरिटेज सोसायटी ने इसके संरक्षण के लिए एक मास्टर प्लान तैयार किया था। उसमें कैफेटेरिया का प्रस्ताव था, जो ठीक है, लेकिन अब मुबारक मंडी में होटल बनाना उचित नहीं है। मुबारक मंडी डोगरा शौर्य का गौरवशाली इतिहास है, जिसमें होटल जैसेे व्यावसायिक गतिविधियां उचित नहीं होंगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


रानी के कमरे का पीपीपी मोड पर होगा संरक्षण 
मुबारक मंडी में रानी के कमरे का पीपीपी मोड पर संरक्षण किया जाएगा। इनमें निजी कंपनियों की भागीदारी के साथ इसका संरक्षण होगा, जिसके बाद निजी कंपनियां इसका व्यावसायिक उपयोग कर सकेंगी। इसमें हैरिटेज होटल, म्यूजियम, रेस्टोरेंट बनाया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed