अमरनाथ यात्रा: 300 फीट नीचे गिरने से एक तीर्थयात्री की मौत, पैर फिसलने से हुआ दर्दनाक हादसा
जम्मू-कश्मीर पुलिस ने कहा कि पवित्र अमरनाथ गुफा से लौटते समय शुक्रवार देर रात एक 50 वर्षीय तीर्थयात्री की मौत हो गई, वह कालीमाता के पास फिसल गया और 300 फीट नीचे गिर गया। मृतक की पहचान विजय कुमार शाह के रूप में हुई, जो बिहार के रोहतास जिले के तुम्बा गांव का रहने वाला था।
विस्तार
न्यूज एजेंसी एएनआई के अनुसार, जम्मू-कश्मीर पुलिस ने कहा कि पवित्र अमरनाथ गुफा से लौटते समय शुक्रवार देर रात एक 50 वर्षीय तीर्थयात्री की मौत हो गई, वह कालीमाता के पास फिसल गया और 300 फीट नीचे गिर गया। मृतक की पहचान विजय कुमार शाह के रूप में हुई, जो बिहार के रोहतास जिले के तुम्बा गांव का रहने वाला था।
जेके पुलिस ने कहा कि 300 फीट नीचे से यात्री का माउंटेन रेस्क्यू टीम और भारतीय सेना ने संयुक्त रूप से रेस्क्यू किया गया लेकिन उसकी मौत हो गई।
Amarnath Yatra: One pilgrim dies after falling 300 feet down
— ANI Digital (@ani_digital) August 19, 2023
Read @ANI Story | https://t.co/mOqBREZtaE#Amarnath #AmarnathYatra2023 #Death pic.twitter.com/uzUIP3re5j
