{"_id":"60addbf78ebc3e300a19fc78","slug":"jammu-and-kashmir-now-not-only-children-but-parents-will-also-be-made-aware-of-corona","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीर: अब कोरोना के बारे में केवल बच्चे ही नहीं अभिभावकों को भी किया जाएगा जागरूक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीर: अब कोरोना के बारे में केवल बच्चे ही नहीं अभिभावकों को भी किया जाएगा जागरूक
Wed, 26 May 2021 10:56 AM IST
करिश्मा चिब
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: करिश्मा चिब
Updated Wed, 26 May 2021 10:56 AM IST
सार
हर महीने होने वाली पेरेंट्स-टीचर मीट में कोविड-19 के प्रति किया जाएगा जागरूक। 27 मई को पेरेंट्स-टीचर मीट में विशेषज्ञ देंगे कोविड से जुड़ी जानकारी।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
स्कूली बच्चों को कोरोना के प्रति जागरूक करने के लिए स्कूल शिक्षा विभाग अभिभावकों को भी शामिल करेगा। विभाग हर महीने की 27 तारीख को पेरेंट्स-टीचर मीट का वर्चुअल आयोजन करेगा। इसमें बच्चों के साथ अभिभावकों को कोरोना के प्रति जागरूक किया जाएगा।
स्कूल शिक्षा निदेशालय जम्मू ने सभी जिलों के मुख्य शिक्षा अधिकारियों को स्कूल प्रिंसिपल और हेडमास्टर को प्राथमिकता के आधार पर पेरेंट्स-टीचर मीट के आयोजन करने का निर्देश देने को कहा है। इस बार 26 मई को होनेे वाली पेरेंट्स-टीचर मीट में कोरोना के प्रति जागरूकता, ऑनलाइन पढ़ाई सहित विभिन्न विषयों के प्रति जागरूक किया जाएगा।
पेरेंट्स-टीचर मीट का मुख्य उद्देश्य अभिभावकों के साथ संवाद करना है, ताकि बच्चों को पेश आ रही मुश्किलों का संयुक्त रूप से समाधान किया जा सके। स्कूल शिक्षा निदेशालय जम्मू के रवि शंकर शर्मा ने संभाग के सभी जिलों के मख्य शिक्षा अधिकारियों को नियमित पेरेंट्स-टीचर मीट का आयोजन करने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर: लॉकडाउन में कहीं एटीएम कार्ड से की गई ठगी तो कहीं ऑनलाइन शॉपिंग में निकले पत्थर
इस मीट में अभिभावकों को विभाग द्वारा कोविड में मुहैया करवाई जा रही ऑनलाइन पढ़ाई से अवगत करवाया जाएगा। इस मीट में अभिभावक ऑनलाइन पढ़ाई से संबंधित अपनी शिकायतें भी दर्ज करवा सकते हैं।