फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Jammu and Kashmir: Now conspiracy to revive terrorism in Rajori, terrorist incidents are increasing continuously

जम्मू-कश्मीर: अब राजोरी में आतंकवाद को दोबारा जिंदा करने की साजिश, लगातार बढ़ रही आतंकी वारदातें

Sun, 12 Sep 2021 09:22 PM IST
करिश्मा चिब न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: करिश्मा चिब Updated Sun, 12 Sep 2021 09:22 PM IST
सार

एक महीने में तीसरी बार आतंकियों से हुआ सेना का सामना। भाजपा कार्यकर्ता के घर ग्रेनेड से कर चुके हमला।
 

विज्ञापन
Jammu and Kashmir: Now conspiracy to revive terrorism in Rajori, terrorist incidents are increasing continuously
आतंकवाद - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आतंकी संगठन जम्मू संभाग में पुराने आतंकवाद ग्रस्त क्षेत्रों में दोबारा आतंकवाद को जिंदा करने के प्रयास में हैं। किश्तवाड़, डोडा, रामबन के बाद अब राजोरी एवं पुंछ जिले में आतंकी गतिविधियों को अंजाम दिया जा रहा है, ताकि जम्मू संभाग में इस तरह की वारदातें कर माहौल खराब किया जाए। पिछले एक महीने में राजोरी जिले में सेना का तीन बार आतंकियों से सामना हो चुका है, जबकि एक बार आतंकियों ने भाजपा कार्यकर्ता के घर पर ग्रेनेड से हमला भी किया है।

विज्ञापन


सूत्रों का कहना है कि पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई एक-एक करके जम्मू संभाग के उन जिलों में दोबारा आतंक फैलाना चाहती है, जहां 1990 के दशक में आतंकवाद चरम पर होता था। किश्तवाड़, डोडा, रामबन, किश्तवाड़, रियासी, राजोरी और पुंछ जिले में 1990 के दशक में आतंकवाद चरम पर था। इन इलाकों में अब शांति है, लेकिन पहले किश्तवाड़ और रामबन में आतंकी वारदातें शुरू की गईं।
विज्ञापन


2018 से 2019 तक किश्तवाड़ में भाजपा और आरएसएस नेताओं की हत्या करके माहौल खराब किया गया। आतंकियों ने पुलिस कर्मियों की भी हत्या की। अब राजोरी में भी ऐसा किया जा रहा है। राजोरी के थन्नामंडी में दो बार आतंकियों से सेना की मुठभेड़ हो चुकी है। रविवार को भी सेना की आतंकियों से मुठभेड़ हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- कायरता: श्रीनगर में आतंकी ने घात लगाकर इंस्पेक्टर को मारी गोलियां, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात

सूत्रों का कहना है कि राजोरी जिले की एलओसी से आईएसआई अधिक से अधिक आतंकियों की घुसपैठ करवाकर हमले करवाना चाहती है, ताकि जिले में एक समुदाय विशेेष को निशाना बनाकर माहौल खराब किया जाए। साथ ही राजोरी के पुराने रूट से आतंकियों को कश्मीर तक पहुंचाया जाए। यहीं कारण है कि अधिक से अधिक आतंकियों की घुसपैठ करवाई जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed