{"_id":"61c3782e310e15072d202047","slug":"jammu-and-kashmir-news-weather-will-worsen-in-some-areas-from-today","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीर : कुछ इलाकों में आज से बिगड़ेगा मौसम, क्रिसमस पर भारी बारिश और बर्फबारी की चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीर : कुछ इलाकों में आज से बिगड़ेगा मौसम, क्रिसमस पर भारी बारिश और बर्फबारी की चेतावनी
Thu, 23 Dec 2021 12:40 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू/श्रीनगर
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू/श्रीनगर
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Thu, 23 Dec 2021 12:40 AM IST
सार
मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर ने वीरवार से 25 दिसंबर तक कुछ इलाकों में बारिश और बर्फबारी जबकि 26 दिसंबर को जम्मू-कश्मीर भारी बारिश और बर्फबारी की चेतावनी जारी की है।
विज्ञापन
जम्मू-कश्मीर और लद्दाख के पर्वतीय इलाकों में भयंकर सर्दी
- फोटो : बासित जरगर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
क्रिसमस और नए साल पर जम्मू-कश्मीर में सैलानियों को बर्फबारी देखने को मिल सकती है। मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर ने वीरवार से 25 दिसंबर तक कुछ इलाकों में बारिश और बर्फबारी जबकि 26 दिसंबर को जम्मू-कश्मीर भारी बारिश और बर्फबारी की चेतावनी जारी की है। इससे दुश्वारियां हो सकती हैं लेकिन पर्वतीय क्षेत्रों के पर्यटन स्थलों पर बर्फ की सौगात मिल सकती है।
विज्ञापन
कश्मीर घाटी में चिल्ले कलां के दूसरे दिन भी रात के तापमान में हल्का सुधार देखने को मिला है जिससे रात की ठंड में सुधार हुआ है। कश्मीर के सभी जिलों में रात्रि का न्यूनतम तापमान शून्य डिग्री से नीचे चल रहा है। राजधानी श्रीनगर में बीती रात का न्यूनतम तापमान माइनस 1.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
पहलगाम में बीती रात का तापमान माइनस 5.2 और गुलमर्ग में माइनस 4.0 डिग्री सेल्सियस रहा। जम्मू में दिनभर मौसम साफ रहा। लेकिन ठंडक का अहसास भी रहा। यहां दिन का तापमान 20.2 और बीती रात का न्यूनतम तापमान 6.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
संभाग के बनिहाल में बीती रात का न्यूनतम तापमान 3.6, बटोत में 3.7, कटड़ा में 7.7 और भद्रवाह में 2.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। लेह और कारगिल में हाड़ कंपा देने वाली ठंड पड़ रही है। लेह में बीती रात का न्यूनतम तापमान माइनस 12.4 और कारगिल में माइनस 11.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।