फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Jammu and Kashmir news: Weather will worsen in some areas from today

जम्मू-कश्मीर : कुछ इलाकों में आज से बिगड़ेगा मौसम, क्रिसमस पर भारी बारिश और बर्फबारी की चेतावनी

Thu, 23 Dec 2021 12:40 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू/श्रीनगर
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू/श्रीनगर Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Thu, 23 Dec 2021 12:40 AM IST
सार

मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर ने वीरवार से 25 दिसंबर तक कुछ इलाकों में बारिश और बर्फबारी जबकि 26 दिसंबर को जम्मू-कश्मीर भारी बारिश और बर्फबारी की चेतावनी जारी की है।

विज्ञापन
Jammu and Kashmir news: Weather will worsen in some areas from today
जम्मू-कश्मीर और लद्दाख के पर्वतीय इलाकों में भयंकर सर्दी - फोटो : बासित जरगर

विस्तार

क्रिसमस और नए साल पर जम्मू-कश्मीर में सैलानियों को बर्फबारी देखने को मिल सकती है। मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर ने वीरवार से 25 दिसंबर तक कुछ इलाकों में बारिश और बर्फबारी जबकि 26 दिसंबर को जम्मू-कश्मीर भारी बारिश और बर्फबारी की चेतावनी जारी की है। इससे दुश्वारियां हो सकती हैं लेकिन पर्वतीय क्षेत्रों के पर्यटन स्थलों पर बर्फ की सौगात मिल सकती है।

विज्ञापन


कश्मीर घाटी में चिल्ले कलां के दूसरे दिन भी रात के तापमान में हल्का सुधार देखने को मिला है जिससे रात की ठंड में सुधार हुआ है। कश्मीर के सभी जिलों में रात्रि का न्यूनतम तापमान शून्य डिग्री से नीचे चल रहा है। राजधानी श्रीनगर में बीती रात का न्यूनतम तापमान माइनस 1.8 डिग्री सेल्सियस  दर्ज किया गया। 
विज्ञापन

पहलगाम में बीती रात का तापमान माइनस 5.2 और गुलमर्ग में माइनस 4.0 डिग्री सेल्सियस रहा। जम्मू में दिनभर मौसम साफ रहा। लेकिन ठंडक का अहसास भी रहा। यहां दिन का तापमान 20.2 और बीती रात का न्यूनतम तापमान 6.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


संभाग के बनिहाल में बीती रात का न्यूनतम तापमान 3.6, बटोत में 3.7, कटड़ा में 7.7 और भद्रवाह में 2.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। लेह और कारगिल में हाड़ कंपा देने वाली ठंड पड़ रही है। लेह में बीती रात का न्यूनतम तापमान माइनस 12.4 और कारगिल में माइनस 11.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed