फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Jammu and Kashmir news: Pakistan violated ceasefire in Balakote sector in Poonch district

जम्मू-कश्मीरः पाकिस्तान ने पुंछ में फिर किया संघर्षविराम का उल्लंघन, सेना ने दिया माकूल जवाब

Mon, 18 Jan 2021 12:04 AM IST
दुष्यंत शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Mon, 18 Jan 2021 12:04 AM IST
विज्ञापन
Jammu and Kashmir news: Pakistan violated ceasefire in Balakote sector in Poonch district
ceasefire violation - फोटो : ANI

पाकिस्तान ने एक बार फिर संघर्षविराम का उल्लंघन किया है। समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार पाकिस्तान ने पुंछ जिले के बालाकोट सेक्टर में रात साढ़े दस बजे संघर्षविराम का उल्लंघन किया। 

विज्ञापन
इससे पहले पाकिस्तानी सेना ने कल शाम को भी गोलाबारी की थी। पाक सेना ने लगातार सातवें दिन नियंत्रण रेखा पर दिगवार और माल्टी सेक्टर में सैन्य चौकियों और रिहायशी इलाकों को निशाना बनाकर गोलाबारी की। सेना ने भी इसका मुंहतोड़ जवाब दिया। गोलाबारी में किसी तरह के जान माल के नुकसान की सूचना नहीं है। फिर देर रात पाकिस्तान की ओर से गोलाबारी की गई। 
विज्ञापन

   
जानकारी के अनुसार पाकिस्तान ने रविवार को पहले शाम करीब 5.40 बजे गोलाबारी शुरू की। पहले छोटे हथियारों से और फिर मोर्टार दागने शुरू कर दिए। इससे रिहायशी इलाकों में लोगों में दहशत पैदा हो गई। लोगों ने बचने के लिए सुरक्षित जगहों पर पनाह ली। धमाके कई किलोमीटर दूर पुंछ नगर तक सुनाई दे रहे थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आपको बता दें कि नए साल के पहले दिन भी पाकिस्तान अपनी हरकतों से बाज नहीं आया। उसने नौशेरा सेक्टर में नियंत्रण रेखा पर दो बार संघर्षविराम का उल्लंघन करते हुए सेना की अग्रिम चौकियों को निशाना बनाया, जिसमें सेना के नायब सूबेदार रविंदर सिंह शहीद हो गए थे। इस पर सेना ने जवाबी कार्रवाई करते हुए सीमा पार कई चौकियों को तबाह कर दिया। इस कार्रवाई में एक पाकिस्तानी सैनिक मारा गया था। 


वर्ष 2020 में 5100 सीजफायर उल्लंघन की घटनाएं 
जम्मू-कश्मीर में नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर पाकिस्तान द्वारा वर्ष 2020 में संघर्ष विराम उल्लंघन के 5,100 मामले दर्ज किए गए हैं। ये पिछले 18 वर्षों में सबसे अधिक है। इन घटनाओं में 24 सुरक्षाकर्मियों सहित 36 लोग मारे गए और 130 से अधिक घायल हुए।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed