{"_id":"60047e4f8ebc3e2e5b65ebbb","slug":"jammu-and-kashmir-news-pakistan-violated-ceasefire-in-balakote-sector-in-poonch-district","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीरः पाकिस्तान ने पुंछ में फिर किया संघर्षविराम का उल्लंघन, सेना ने दिया माकूल जवाब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीरः पाकिस्तान ने पुंछ में फिर किया संघर्षविराम का उल्लंघन, सेना ने दिया माकूल जवाब
Mon, 18 Jan 2021 12:04 AM IST
दुष्यंत शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Mon, 18 Jan 2021 12:04 AM IST
विज्ञापन
ceasefire violation
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पाकिस्तान ने एक बार फिर संघर्षविराम का उल्लंघन किया है। समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार पाकिस्तान ने पुंछ जिले के बालाकोट सेक्टर में रात साढ़े दस बजे संघर्षविराम का उल्लंघन किया।
विज्ञापन
इससे पहले पाकिस्तानी सेना ने कल शाम को भी गोलाबारी की थी। पाक सेना ने लगातार सातवें दिन नियंत्रण रेखा पर दिगवार और माल्टी सेक्टर में सैन्य चौकियों और रिहायशी इलाकों को निशाना बनाकर गोलाबारी की। सेना ने भी इसका मुंहतोड़ जवाब दिया। गोलाबारी में किसी तरह के जान माल के नुकसान की सूचना नहीं है। फिर देर रात पाकिस्तान की ओर से गोलाबारी की गई।Jammu and Kashmir: Pakistan violated ceasefire in Balakote sector in Poonch district at 2230 hours.
— ANI (@ANI) January 17, 2021
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार पाकिस्तान ने रविवार को पहले शाम करीब 5.40 बजे गोलाबारी शुरू की। पहले छोटे हथियारों से और फिर मोर्टार दागने शुरू कर दिए। इससे रिहायशी इलाकों में लोगों में दहशत पैदा हो गई। लोगों ने बचने के लिए सुरक्षित जगहों पर पनाह ली। धमाके कई किलोमीटर दूर पुंछ नगर तक सुनाई दे रहे थे।
विज्ञापन
आपको बता दें कि नए साल के पहले दिन भी पाकिस्तान अपनी हरकतों से बाज नहीं आया। उसने नौशेरा सेक्टर में नियंत्रण रेखा पर दो बार संघर्षविराम का उल्लंघन करते हुए सेना की अग्रिम चौकियों को निशाना बनाया, जिसमें सेना के नायब सूबेदार रविंदर सिंह शहीद हो गए थे। इस पर सेना ने जवाबी कार्रवाई करते हुए सीमा पार कई चौकियों को तबाह कर दिया। इस कार्रवाई में एक पाकिस्तानी सैनिक मारा गया था।
वर्ष 2020 में 5100 सीजफायर उल्लंघन की घटनाएं
जम्मू-कश्मीर में नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर पाकिस्तान द्वारा वर्ष 2020 में संघर्ष विराम उल्लंघन के 5,100 मामले दर्ज किए गए हैं। ये पिछले 18 वर्षों में सबसे अधिक है। इन घटनाओं में 24 सुरक्षाकर्मियों सहित 36 लोग मारे गए और 130 से अधिक घायल हुए।