फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Jammu and Kashmir news: More than a dozen houses gutted in a blaze at Hijwa village in Ramban 

जम्मू-कश्मीर : रामबन में आग से एक दर्जन से ज्यादा घर जलकर राख, बुझाने में सेना का चॉपर बना मददगार

Wed, 30 Jun 2021 12:53 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, रामबन
अमर उजाला नेटवर्क, रामबन Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Wed, 30 Jun 2021 12:53 AM IST
सार

  • सेना, पुलिस और लोग आग बुझाने में जुटे, श्रीनगर से चॉपर भी पहुंचा
  • सड़क न होने और दमकल विभाग के न पहुंचने से हो सकता है ज्यादा नुकसान 
  • घर जलने से 30 परिवार हुए बेघर

विज्ञापन
Jammu and Kashmir news: More than a dozen houses gutted in a blaze at Hijwa village in Ramban 
आग बुझाने में भारतीय वायुसेना के हेलिकॉप्टर ने मदद की... - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रामबन जिला में खारी तहसील के हिजवा इलाके में बुधवार सुबह ग्यारह बजे एक मकान में आग लग गई। देखते-देखते आग ने आसपास के एक दर्जन से अधिक घरों को चपेट में ले लिया। शाम तक करीब एक दर्जन घर पूरी तरह से जलकर राख हो गए थे। वहीं आग पर काबू पाने के लिए सेना, पुलिस और स्थानीय लोगों की तरफ से हरसंभव प्रयास किए गए, लेकिन इसमें कामयाबी नहीं मिल रही थी। सड़क की सुविधा न होने से दमकल विभाग की टीमें भी मौके पर नहीं पहुंच सकीं। शाम छह बजे आग पर नियंत्रण पाया जा सका।

विज्ञापन


हिजवा क्षेत्र महू रोड से बहुत दूर है और आग लगने की जगह से लगभग 28 किलोमीटर दूर बनिहाल से भेजी गई दमकल सेवा से कोई मदद मिलने की संभावना नहीं है। गांव में आबादी घनी है और दो दर्जन से अधिक आसपास के घरों में रहने वाली बस्ती को भारी नुकसान की आशंका है। मौके से प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि आग तेजी से फैली। उन्होंने कहा कि 12 घर पूरी तरह जलकर राख हो गए हैं। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि सेना की 23 आरआर, पुलिस चौकी खारी और महू मंगित खारी और बावा के सैकड़ों स्थानीय लोग नाले और झरने से कीचड़, मिट्टी और पानी लाकर आग पर काबू पाने की कोशिश में जुटे रहे। लेकिन उन्हें इसमें कामयाबी नहीं मिल पा रही थी। बाद में आग को बुझाने के लिए श्रीनगर से सेना का चॉपर मौके पर पहुंचा, जिसके बाद आग पर नियंत्रण पाया जा सका। बताया जाता है कि घर जलने से 30 परिवार बेघर हो गए हैं।  
विज्ञापन
विज्ञापन







अन्य घरों को खाली कराने में जुटे रहे बचाव दल 
एसएचओ बनिहाल नईम उल हक ने कहा कि आग बुझाने में मदद के लिए बनिहाल से दमकल विभाग के वाहन भेजे गए हैं, लेकिन यह इलाका सड़क से दूर है। फिर भी सेना, पुलिस और स्थानीय निवासी आग पर काबू पाने का हर संभव प्रयास किया है। उन्होंने कहा कि बचाव दल ने अन्य घरों को भी खाली करवाया और उनकी जरूरी वस्तुओं और संपत्ति को निकालने और बचाने की कोशिश की। आग को अन्य घरों तक फैलने से रोकने के लिए चेन तोड़ने की हर कोशिश जारी रही। उधर, घटना की जानकारी मिलने के बाद डीसी रामबन ने शापथ मुसरत इस्लाम और अन्य अधिकारी हिजवा इलाके के लिए रवाना हो गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed