जम्मू-कश्मीर की पांच बड़ी खबरें: अठावले ने कई नेताओं को दिखाया आइना, उड़ी में घुसपैठ पर सेना का बयान
केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने कहा कि भाजपा के नेतृत्व वाली सरकार द्वारा अनुच्छेद 370 को निरस्त करना जम्मू-कश्मीर के लोगों के हित में है। सरकार के साहसिक कदम के बाद लोग जम्मू-कश्मीर में निवेश करेंगे और आतंकवाद से दूर रहने वाले स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार पैदा करेंगे। उधर, उड़ी सेक्टर में आतंकी घुसपैठ को लेकर सोमवार को सेना की 15वीं कोर के जनरल ऑफिसर कमांडिंग (जीओसी) लेफ्टिनेंट जनरल डी पी पांडेय ने कहा कि लोगों को घबराने की जरूरत नहीं है। विस्तार से पढ़ें प्रदेश की प्रमुख खबरें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने जम्मू-कश्मीर में सोमवार को कई नेताओं को आइना दिखाया। सधे हुए लहजे में अठावले ने फारूक अब्दुल्ला, असदुद्दीन ओवैसी और दिग्विजय सिंह के बयानों पर अपनी प्रतिक्रिया दी। वहीं जम्मू-कश्मीर के मामले पर उन्होंने कहा कि भाजपा के नेतृत्व वाली सरकार द्वारा अनुच्छेद 370 को निरस्त करना जम्मू-कश्मीर के लोगों के हित में है। सरकार के साहसिक कदम के बाद लोग जम्मू-कश्मीर में निवेश करेंगे और आतंकवाद से दूर रहने वाले स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार पैदा करेंगे। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
उड़ी में घुसपैठ पर सेना का बयान: हर साजिश से निपटने के लिए तैयार हैं हम, लोगों को घबराने की जरूरत नहीं
उड़ी सेक्टर में आतंकी घुसपैठ को लेकर सोमवार को सेना की 15वीं कोर के जनरल ऑफिसर कमांडिंग (जीओसी) लेफ्टिनेंट जनरल डी पी पांडेय ने कहा कि लोगों को घबराने की जरूरत नहीं है। सेना इस तरह की साजिशों से निपटने के लिए पूरी तरह से तैयार है। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
भारत बंद: जम्मू के इन इलाकों में दिखा असर, कश्मीर में किसानों नेताओं ने की ये मांग
किसानों के भारत बंद का असर जम्मू में भी देखने को मिला। जम्मू पठानकोट नेशनल हाईवे पर वाहनों की आवाजाही प्रभावित रही। लिंक मार्ग से वाहन डाइवर्ट किये गए। जम्मू जिले में भी रैलियां निकाली गईं। माकपा नेता एम वाई तारिगामी के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ताओं और किसानों ने एक रैली निकाली। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए तारिगामी ने कहा कि ये किसान विरोधी कानून कृषि को नष्ट करने और भारत की खाद्य सुरक्षा को खतरे में डालने के लिए हैं। जम्मू में, जम्मू-कश्मीर किसान तहरीक द्वारा प्रदर्शन आयोजित किए गए। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
जम्मू-कश्मीर: डोगरा चौक में संदिग्ध बैग बरामद, जांच में जुटी पुलिस, शहर में बढ़ाई गई सुरक्षा
जम्मू शहर के डोगरा चौक में एक संदिग्ध बैग बरामद हुआ है। चौक पर तैनात पुलिस की टीम बैग की जांच में जुटी है। इसके साथ ही विक्रम चौक में पुलिस ने स्पेशल नाका भी लगाया है। संदिग्धों पर पुलिस की पैनी नजर है। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
जम्मू-कश्मीर: अल्ताफ बुखारी ने कहा- लोगों को आर्थिक नुकसान हुआ है, दरबार मूव बहाल करवाएगी अपनी पार्टी
जम्मू-कश्मीर में विधानसभा चुनाव में जीत हासिल कर अपनी पार्टी अगर सत्ता में आई तो दरबार मूव को बहाल करेगी। यह बात अपनी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सईद अल्ताफ बुखारी ने रविवार को जम्मू में पार्टी पदाधिकारियों के साथ बैठक में कही। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें