फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Suspicious bag recovered in Jammu's Dogra Chowk security increased in city

जम्मू-कश्मीर: डोगरा चौक में संदिग्ध बैग बरामद, जांच में जुटी पुलिस, शहर में बढ़ाई गई सुरक्षा

Mon, 27 Sep 2021 01:34 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: प्रशांत कुमार Updated Mon, 27 Sep 2021 01:34 PM IST
सार

जम्मू शहर के डोगरा चौक में एक संदिग्ध बैग बरामद हुआ है। पुलिस की टीम बैग की जांच में जुटी है। संदिग्धों पर पुलिस की पैनी नजर है।

विज्ञापन
Suspicious bag recovered in Jammu's Dogra Chowk security increased in city
डोगरा चौक में बरामद संदिग्ध बैग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जम्मू शहर के डोगरा चौक में एक संदिग्ध बैग बरामद हुआ है। चौक पर तैनात पुलिस की टीम बैग की जांच में जुटी है। इसके साथ ही विक्रम चौक में पुलिस ने स्पेशल नाका भी लगाया है। संदिग्धों पर पुलिस की पैनी नजर है। बता दें कि रविवार को शहर में एक आतंकी गिरफ्तार किया गया था। उससे पूछताछ में कई चौंकाने वाली बातें सामने आईं हैं। उसको जम्मू में किसी व्यक्ति को मारने (सिलेक्टिव किलिंग) का टारगेट दिया गया था। इतना ही नहीं आतंकी सुनैन जम्मू रेलवे स्टेशन से ट्रेन पकड़कर कहीं जाने की फिराक में था। अब उसे ट्रेन पकड़कर कहां जाना था, यह फिलहाल जांच का विषय है। लेकिन आतंकी के दिल्ली जाने की आशंका भी है। इसके साथ एक सवाल यह भी है, यदि उसे किसी व्यक्ति को मारने का टारगेट दिया गया था तो वह दिल्ली जाकर किसको मारना चाहता था? इसे लेकर भी आतंकी से गहन पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर: किसे मारने आया था आतंकी सुनैन? दिल्ली में कोई निशाने पर था? अब तक ये बातें आईं सामने
विज्ञापन


सूत्रों का कहना है कि आतंकी सुनैन तीन दिन पहले ही कश्मीर से जम्मू पहुंचा था। वह बठिंडी में ओजी वर्करों के पास रह रहा था। वह कश्मीर से ही पिस्टल लेकर आया था, जो गोलियों से भरी हुई थी। रविवार सुबह 11 बजे बठिंडी से ही निकला था। जिसको एक ओजी वर्कर ने अपनी स्कूटी पर बिठाया और रेलवे स्टेशन छोड़ने के लिए आने लगा, क्योंकि पुलिस के स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप को पहले से ही आतंकी की भनक लग गई थी, इसलिए पहले ही नाका लगाया लिया गया और इसे पकड़ लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

 


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed