{"_id":"61517d2a0be5b936fe09b372","slug":"lt-gen-d-p-pandey-said-army-ready-to-deal-with-any-situation-on-the-loc","type":"story","status":"publish","title_hn":"उड़ी में घुसपैठ पर सेना का बयान: हर साजिश से निपटने के लिए तैयार हैं हम, लोगों को घबराने की जरूरत नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उड़ी में घुसपैठ पर सेना का बयान: हर साजिश से निपटने के लिए तैयार हैं हम, लोगों को घबराने की जरूरत नहीं
Mon, 27 Sep 2021 01:47 PM IST
प्रशांत कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Mon, 27 Sep 2021 01:47 PM IST
सार
15वीं कोर के जनरल ऑफिसर कमांडिंग लेफ्टिनेंट जनरल डी पी पांडेय ने कहा कि कश्मीर के लोग अलगाववादियों के खेल को समझ गए हैं और पूरे क्षेत्र में शांतिपूर्ण माहौल बना हुआ है। पर्यटकों की संख्या बढ़ रही है और होटलों में बुकिंग भी अच्छी है।
विज्ञापन
लेफ्टिनेंट जनरल डी पी पांडेय
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उड़ी सेक्टर में आतंकी घुसपैठ को लेकर सोमवार को सेना की 15वीं कोर के जनरल ऑफिसर कमांडिंग (जीओसी) लेफ्टिनेंट जनरल डी पी पांडेय ने कहा कि लोगों को घबराने की जरूरत नहीं है। सेना इस तरह की साजिशों से निपटने के लिए पूरी तरह से तैयार है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर: किसे मारने आया था आतंकी सुनैन? दिल्ली में कोई निशाने पर था? अब तक ये बातें आईं सामने
विज्ञापन
बारामुला के बोनियार में उन्होंने कहा कि कश्मीर के लोगों को एलओसी पर स्थिति के बारे में चिंता करने की जरूरत नहीं है। सेना एलओसी पर या भीतरी इलाकों में किसी भी स्थिति से निपटने के लिए सतर्क और तैयार है। कश्मीर के लोग अलगाववादियों के खेल को समझ गए हैं और पूरे क्षेत्र में शांतिपूर्ण माहौल बना हुआ है। पर्यटकों की संख्या बढ़ रही है और होटलों में बुकिंग भी अच्छी है।
विज्ञापन