{"_id":"616c02d65fef4c3b0a1c7958","slug":"jammu-and-kashmir-news-including-poonch-encounter-target-killing-in-kashmir","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांच बड़ी खबरें: उप-राज्यपाल ने लिया आतंकियों के खात्मे का संकल्प, पुंछ में पैरा कमांडो ने संभाला मोर्चा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पांच बड़ी खबरें: उप-राज्यपाल ने लिया आतंकियों के खात्मे का संकल्प, पुंछ में पैरा कमांडो ने संभाला मोर्चा
Sun, 17 Oct 2021 05:18 PM IST
प्रशांत कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Sun, 17 Oct 2021 05:18 PM IST
सार
जम्मू-कश्मीर के उप-राज्यपाल ने रविवार को कहा कि आतंकियों द्वारा बहाए गए नागरिकों के खून की एक-एक बूंद का बदला लिया जाएगा। उधर, भाटादूड़ियां निवासी 45 वर्षीय महिला और उसके बेटे के साथ एक व्यक्ति को आतंकवादियों को रसद देने के संदेह में पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है। विस्तार से पढ़ें प्रदेश की पांच प्रमुख खबरें
विज्ञापन
जम्मू-कश्मीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कश्मीर में नागरिकों की हत्या और पुंछ में जवानों पर हमले के चलते रविवार को प्रदेश के उप-राज्यपाल मनोज सिन्हा के तेवर काफी तल्श दिखे। आतंकियों और उनके हमदर्दों के खिलाफ सिन्हा ने कठोर कार्रवाई का एलान ही नहीं बल्कि संकल्प भी लिया। उन्होंने आतंकियों द्वारा बहाए गए नागरिकों के खून की एक-एक बूंद का बदला लेने की बात कही है। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
विज्ञापन
पुंछ मुठभेड़ का सातवां दिन: मां-बेटे समेत तीन लोगों को पुलिस ने हिरासत में लिया, आतंकियों की मदद का संदेह
जम्मू संभाग के पुंछ और राजोरी के जंगलों में आतंकियों के खिलाफ जारी ऑपरेशन का आज सातवां दिन है। आतंकियों से मुठभेड़ में दो अलग-अलग स्थानों पर दो जेसीओ समेत नौ जवान शहीद हुए हैं। रविवार को वन क्षेत्र में चल रहे तलाशी अभियान के दौरान एक महिला और उसके बेटे समेत तीन लोगों को हिरासत में लिया गया है। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
विज्ञापन
भय पर भारी भरोसा: टारगेट किलिंग पर लोगों ने कहा- डर से ज्यादा सरकार और सेना पर भरोसा है हमें
कश्मीर घाटी में टारगेट किलिंग से लोगों में भय का माहौल है। गैर-स्थानीय लोग सहमे हुए हैं। बावजूद इसके इन लोगों को सरकार, सुरक्षाबल और स्थानीय लोगों पर पूरा भरोसा है। लोगों ने कहा कि ये खून-खराबा बंद होना चाहिए। इससे केवल हमें ही नहीं कश्मीर के लोगों को भी नुकसान होता है। हमें उम्मीद है कि सरकार नफरत का बीज बोने वालों और आतंकियों के खिलाफ जल्द से जल्द कड़ी कार्रवाई करेगी। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
विज्ञापन
पुंछ मुठभेड़: छत पर जा नहीं सकते, धूप में बैठ नहीं सकते...कुछ ऐसे बसर हो रही है लोगों की जिंदगी
मेंढर सब डिवीजन में पुंछ-जम्मू राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित भाटादूड़ियां गांव में लोग घरों में कैद हैं। गांव के इस मोहल्ले से कुछ ही दूरी पर नाड़ खास जंगल में मुठभेड़ चल रही है। बड़ी संख्या में सैन्य बल तैनात हैं, लेकिन गोलियां चलने और गोलाबारी के चलते लोग घरों से बाहर नहीं निकल पा रहे हैं। मक्की की पैदावार घरों की छतों पर सुखाने के लिए रखी गई है, जिसे लोग समेट भी नहीं पा रहे हैं। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
टारगेट किलिंग: भाजपा नेता ने यूएनएचआरसी को लिखा पत्र, कहा- गैर मुस्लिम समुदायों को खदेड़ने की साजिश
कश्मीर घाटी में टारगेट किलिंग की घटनाओं को लेकर भाजपा नेता अश्वनी कुमार चुरंगू ने संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद और यूएन अध्यक्ष को पत्र लिखा है। पत्र में टारगेट किलिंग को घाटी से गैर मुस्लिम आबादी को खदेड़ने से प्रेरित बताया गया है। संयुक्त राष्ट्र से मांग की गई है कि टारगेट किलिंग मामले पर पाकिस्तान और उसके आतंकी संगठनों पर कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें