{"_id":"616ba6e374d2ba0ec618dc17","slug":"target-killing-in-kashmir-bjp-leader-wrote-letter-to-unhrc-saying-conspiracy-to-drive-out-non-muslim-communities-from-kashmir","type":"story","status":"publish","title_hn":"टारगेट किलिंग: भाजपा नेता ने यूएनएचआरसी को लिखा पत्र, कहा- गैर मुस्लिम समुदायों को खदेड़ने की साजिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टारगेट किलिंग: भाजपा नेता ने यूएनएचआरसी को लिखा पत्र, कहा- गैर मुस्लिम समुदायों को खदेड़ने की साजिश
Sun, 17 Oct 2021 10:00 AM IST
प्रशांत कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Sun, 17 Oct 2021 10:00 AM IST
सार
भाजपा नेता अश्वनी कुमार चुरंगू ने कहा कि संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद की ओर से पाकिस्तान के खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई होनी चाहिए। पाकिस्तान और उसके आतंकी संगठनों पर कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।
विज्ञापन
भाजपा नेता अश्वनी कुमार चुरंगू
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कश्मीर घाटी में टारगेट किलिंग की घटनाओं को लेकर भाजपा नेता अश्वनी कुमार चुरंगू ने संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद और यूएन अध्यक्ष को पत्र लिखा है। पत्र में टारगेट किलिंग को घाटी से गैर मुस्लिम आबादी को खदेड़ने से प्रेरित बताया गया है। संयुक्त राष्ट्र से मांग की गई है कि टारगेट किलिंग मामले पर पाकिस्तान और उसके आतंकी संगठनों पर कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।
विज्ञापन
चुरंगू ने पत्र में कहा है कि संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद चुनाव की तैयारियों के बीच कश्मीर में पाकिस्तान के आतंकी संगठनों ने हिंदुओं और सिखों को निशाना बनाया। यह हमले नस्लीय थे, जिस पर संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद को स्वत: संज्ञान लेना चाहिए। चुरंगू ने कहा है कि बीते वर्ष संयुक्त राष्ट्र के समक्ष कश्मीर के जमीनी स्तर के प्रतिनिधियों की हत्या के मामले को उठाया गया था। ऐसे में परिषद को चाहिए कि कश्मीर घाटी में गैर मुस्लिम समुदायों को खत्म करने या खदेड़ने की साजिश पर कड़ा संज्ञान लिया जाए।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- कश्मीर घाटी: कभी गूंजे थे ‘यहां क्या चलेगा- निजाम-ए-मुस्तफा’ के नारे, अब मस्जिदों में हो रही अल्पसंख्यकों की सुरक्षा की बात
विज्ञापन
चुरंगू ने कहा कि हाल ही में राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने टारगेट किलिंग की घटनाओं पर सरकार से जवाब मांगा है। इन तमाम परिस्थितियों में संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद की ओर से भी पाकिस्तान के खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई होनी चाहिए।