फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu and kashmir news including omar abdullah statement on afghanistan and grenade attack

जम्मू-कश्मीर: अफगानिस्तान मामले पर उमर का बयान, पीडीपी नेता के घर पर ग्रेनेड हमला समेत पांच बड़ी खबरें

Mon, 16 Aug 2021 06:03 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: प्रशांत कुमार Updated Mon, 16 Aug 2021 06:03 PM IST
सार

पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने अफगानिस्तान में बिगड़े हालातों पर अमेरिका की नीतियों को जिम्मेदार ठहराया है। साथ ही उन्होंने अमेरिकी राष्ट्रपति से किसी और को इसके लिए दोषी न ठहराने की नसीहत भी दी है। उधर, कश्मीर के कुलगाम में रविवार को आतंकियों ने पीडीपी नेता के घर पर ग्रेनेड फेंका। धमाका न होने से बड़ा हादसा टल गया। पढ़ें प्रदेश की ऐसी ही प्रमुख खबरें

विज्ञापन
jammu and kashmir news including omar abdullah statement on afghanistan and grenade attack
जम्मू-कश्मीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अफगानिस्तान में बिगड़े हालातों पर जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा है कि वह अमेरिका के अफगानिस्तान से जाने से नाराज नहीं हैं, लेकिन अमेरिका का वहां से जाने का तरीका गलत था। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

विज्ञापन


जम्मू-कश्मीर: पीडीपी नेता के घर पर आतंकियों ने फेंका ग्रेनेड, धमाका न होने से टला बड़ा हादसा
कश्मीर के कुलगाम में रविवार को आतंकियों ने पीडीपी नेता के घर पर ग्रेनेड फेंका। धमाका न होने से बड़ा हादसा टल गया। एक अधिकारी ने बताया कि पीडीपी के ब्लॉक अध्यक्ष फारूक अहमद राथर के घर पर आतंकियों ने ग्रेनेड फेंका। हालांकि ब्लास्ट नहीं हुआ, इससे कोई अनहोनी नहीं हुई। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे बम निरोधक दस्ते ने ग्रेनेड को निष्क्रिय किया। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
विज्ञापन


जम्मू-कश्मीर: सेना ने घाटी के युवाओं के लिए मैराथन दौड़ का आयोजन किया, धावकों ने दिखाई प्रतिभा

भारतीय सेना ने सोमवार को गुलमर्ग में पहली बार 12 किलोमीटर हाफ मैराथन दौड़ का आयोजन किया। एकजुटता के अनूठे प्रदर्शन में कश्मीर के 83 प्रतिभागियों ने गर्व से दौड़ को पूरा किया। यह मैराथन गंडोला पॉइंट, शिव मंदिर, गुलमर्ग मार्केट, महाराजा पैलेस और चिल्ड्रन पार्क होते हुए गुलमर्ग झील पर जाकर खत्म हुई। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

विज्ञापन
विज्ञापन


जश्न-ए-आजादी: स्वतंत्रता दिवस समारोह में दिखा गजब का उत्साह, देशभक्ति के रंग में रंगा बारामुला
कश्मीर के बारामुला में हैदरबेग सेक्टर मुख्यालय के तत्वावधान में उप्लोना राष्ट्रीय राइफल्स बटालियन के उप्लोना आर्मी कैंप ने 75वां स्वतंत्रता दिवस मनाया। समारोह को और यादगार बनाने के लिए इस अवसर पर वयोवृद्धों और बच्चों को आमंत्रित किया गया था। सरपंच और पंच सहित स्थानीय लोग भी उपस्थित थे। राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम की शुरुआत करने के लिए गेस्ट ऑफ ऑनर और कमांडिंग ऑफिसर द्वारा राष्ट्रीय तिरंगा झंडा फहराया गया। देश के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले शहीदों के लिए पुष्पांजलि समारोह का आयोजन किया गया। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें


जश्न-ए-आजादी: न कोई पाबंदी न इंटरनेट पर रोक, अनुच्छेद-370 हटने के बाद स्वतंत्रता दिवस पर पहली बार कश्मीर में दिखा ऐसा जोश
अनुच्छेद-370 हटने के बाद पहली बार कश्मीर घाटी में स्वतंत्रता दिवस पर गजब का उत्साह देखने को मिला। लाल चौक पर तिरंगे से जगमगाता घंटाघर और सभी सरकारी इमारतों पर लहराता तिरंगा कश्मीर में बदलाव की तस्दीक कर रहा है। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed